भय का संदेश: नक्सलियों ने पूर्व उपसरपंच को घर के बाहर धमकी भरा पर्चा चिपकाया

जशपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर में नक्सलियों ने सुलेसा गांव के पूर्व उपसरपंच सल्लु राजवाड़े के घर पर धमकी से भरा पर्चा चिपकाया है. PLFI माओवादी संगठन के पर्चे पर उपसरपंच को धमकी दी गई है कि अगर वे नक्सल संगठन के खिलाफ राजनीति करेंगे, तो उन्हें जान-माल से हाथ धोना पड़ेगा.

बता दें, पूर्व उपसरपंच के घर चस्पा किए गए पर्चे पर लिखा है कि आप हमारे आदमी के साथ ज्यादा राजनीति कर काम में बाधा डाल रहे हैं. पहले भी आपने हमारे काम में बाधा डाला था, जिसे नक्सल संगठने ने नजर-अंदाज कर दिया था. लेकिन अब फिर से आप राजनीति कर हमारे काम के बीच में आ रहे हैं. साथ ही चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर आपने अगली बार ऐसा किया, तो आप पर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आपको जान-माल की हानि होगी.

SP शशिमोहन सिंह ने इस मामले में कहा कि नक्सल पर्चे की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नक्सली पर्चा जब्त कर लिया है. जशपुर जिला साल 2018 से नक्सलमुक्त जिला घोषित किया जा चुका है और नक्सल मूवमेंट भी यहां नहीं है. चूंकि यह पर्चा नक्सल संगठन के नाम से मिला है, इसलिए पुलिस मामले में संवेदनशीलता से आगे की जांच कर रही है. इसके अलावा रंजिशों के तहत भी कई बार ऐसे कार्य किए जाते हैं, इसलिए उस एंगल से भी पुलिस इसकी जांच कर रही है.

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री गणेश राम भगत भी उपसरपंच के घर उनसे मिलने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सली पूरी तरह से समाप्त हो गए हैं ये कहना गलत है. जिस तरह से पर्चे फेंके गए हैं, दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है. हमने इसके लिए डीजीपी, एसपी और एडिशनल एसपी से बात की है. परिवार को पूर्ण रूप से सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है.

admin

Related Posts

एग्जाम वर्क में नहीं ब्रेक: छुट्टियों में भी कॉपी चेकिंग, स्कूल परिसरों में सुरक्षा सख्त

राजनांदगांव. संस्कारधानी राजनांदगांव जिला मुख्यालय स्थित स्टेट हायर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10वीं और 12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है.…

बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जनों में अभूतपूर्व उत्साह

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान