एक शख्स अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचा, सेक्स के लिए 5 हजार रुपये मांगती है पत्नी, निजी अंगों पर चोट

बेंगलुरु
पति और पत्नी के बीच झगड़े की यह खबर आपको हैरान कर देगी। यहां पति ने पत्नी पर मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया जा रहा है कि पत्नी सोने के बदले रुपयों की मांग करती है। इसके अलावा उसे शारीरिक कष्ट भी देती है। इतना ही नहीं ऑफिस की मीटिंग के दौरान कैमरे पर पत्नी की अभद्र हरकतों के चलते युवक को अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ गई।

निजी अंगों पर चोट पहुंचाई
मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शख्स पत्नी के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचा है। उसके आरोप हैं कि पत्नी ने कई बार उसके निजी अंग पर चोट पहुंचाई है। पत्नी के अलावा उसके सास-ससुर पर भी रुपयों की लगातार मांग करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेक्स के बदले मांगती है रुपये
रिपोर्ट्स के अनुसार, पति के आरोप हैं कि पत्नी साथ सोने के लिए भी हर रोज 5 हजार रुपये मांगती है। फिलहाल, इस संबंध में महिला की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पति के आरोप हैं कि साल 2022 में शादी के बाद से ही पत्नी ने उसके साथ संबंध बनाने से मना कर दिया था और इसकी वजह वह बच्चे बताती है। आरोप हैं कि जब पति ने निरोध के साथ सेक्स की बात कही, तो पत्नी ने रुपयों की मांग कर दी थी।

तलाक चाहिए तो रुपये दो
खबर है जब शख्स ने पत्नी से तलाक चाहा, तो उसने 45 लाख रुपये की डिमांड रख दी। इसके अलावा आरोप ये भी हैं कि महिला पति को सुसाइड की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है।

नौकरी भी गंवाई
शख्स ने नौकरी जाने की वजह भी पत्नी को बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी पर आरोप हैं कि पति के वर्क फ्रॉम होम के दौरान वह मीटिंग के बीच आकर नाचती थी और झगड़ा भी करती थी। पति की मीटिंग के बीच ही जोर से चिल्लाती थी। इन घटनाओं के चलते पीड़ित को नौकरी गंवानी पड़ गई थी।

  • admin

    Related Posts

    उत्तराखंड दौरा: मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) महाविद्यालय का निरीक्षण किया

    पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) स्थित महाविद्यालय का किया निरीक्षण   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन गुरु गोरखनाथ…

    अमित शाह का दावा: विकसित भारत के लक्ष्य के करीब पहुंच रहा देश

    जम्मू  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, केन्द्रीय गृह मंत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 0 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी