AI इमेज जनरेशन में बड़ा अपडेट! Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, 4K फोटो बनाना हुआ आसान

गूगल के नैनो बनाना टूल का इस्‍तेमाल करके तस्‍वीरें बनवाने वाले तमाम लोगों के लिए बड़ी खबर है। गूगल ने Nano Banana 2 (Gemini 3.1 Flash Image) नाम से अपना नया इमेज मॉडल लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने पिछले साल अगस्‍त में नैनो बनाना को पेश किया था। उसका इस्‍तेमाल करके लोगों ने खूब फोटो बनवाईं। साड़ी ट्रेंड भी काफी सुर्खियों में रहा। अब Nano Banana 2 आ गया है। गूगल ने बताया है कि इसकी मदद से लोग 4K फोटो एआई से बनवा पाएंगे। टूल को रोलआउट किया जा रहा है, आइए जानते हैं इसे कहां इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

Nano Banana 2 क्‍या है?
गूगल ने पिछले साल अगस्‍त में Nano Banana को पेश किया था। फिर नवंबर में Nano Banana Pro को रिलीज किया। अब कंपनी ने Nano Banana 2 (Gemini 3.1 Flash Image) को उतारा है। कहा है कि यह उसका सबसे नया इमेज मॉडल है। दावा है कि इसकी मदद से ज्‍यादा बेहतर क्‍वॉलिटी वाली फोटोज को तेजी से बनवाया जा सकता है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि यह गूगल का अबतक का सबसे बेस्‍ट इमेज जेनरेशन मॉडल है।

Nano Banana 2 के प्रमुख फीचर्स
तस्‍वीरें ज्‍यादा रियल: गूगल ने बताया है कि Nano Banana 2 मॉडल, Gemini के रियल-वर्ल्ड नॉलेज का इस्‍तेमाल करके किसी इमेज को ज्‍यादा रियल बनाता है। अब लोग इन्‍फ्रोग्राफ‍िक्‍स तैयार करवा सकते हैं। नोट्स को डायग्राम में बदल सकते हैं। डेटा विजुअलाइजेशन भी इससे कर सकते हैं।

टेक्‍स्‍ट को इमेज में लगाने और ट्रांसलेशन में माहि‍र: गूगल ने बताया है कि Nano Banana 2 किसी टेक्‍स्‍ट को सही तरीके से इमेज में लगाने और ट्रांसलेशन में माहि‍र हो गया है। दावा है कि किसी तस्‍वीर में टेक्‍स्‍ट लगवाना अब इसके बायें हाथ का खेल है। दावा है कि यह हाई-क्‍वॉलिटी और सच लगने वाली तस्‍वीरें बनाता है।

जैसा कहा, वैसा बनाएगा: Nano Banana 2 अपने यूजर के प्रॉम्‍प्‍ट्स को बारीकी से समझकर इमेज बनाता है। दावा है कि यह वैसी ही तस्‍वीर बनाने में सक्षम है जैसा किसी यूजर ने सोचा था।

हाई-क्‍वॉलिटी इमेज: नैनो बनाना2 की मदद से लोग 4K तक अलग-अलग आस्पेक्ट रेशियो और रेजॉलूशन में फोटोज बनवा सकेंगे। दावा है कि यूजर्स को वाइब्रेंट लाइटिंग, बेहतर टेक्सचर और शार्प डिटेल मिलेंगी।

Nano Banana 2 कौन कर पाएगा इस्‍तेमाल?
Nano Banana 2 को गूगल के सभी प्रमुख प्रोडक्‍ट्स से जोड़ा जा रहा है।

Gemini ऐप: जेमिनी ऐप में यह नैनो बनाना के अबतक आए मॉडलों की जगह लेगा। कंपनी ने कहा है कि Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर इसे इस्‍तेमाल कर पाएंगे।

admin

Related Posts

मोबाइल मार्केट में हड़कंप: IDC की रिपोर्ट, इस साल बुरी तरह लुढ़केगी बिक्री

अमेरिकी मार्केट इंटेलिजेंस कंपनी, इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) ने चेतावनी दी है कि स्‍मार्टफोन मार्केट इस साल 2026 में अबतक की सबसे बड़ी गिरावट देखेगा। इसकी वजह मेमोरी और रैम…

ऐसे करें अपने स्लो स्मार्टफोन को फैक्ट्री रीसेट: मिनटों में मिलेगा नया जैसा परफॉर्मेंस

आजकल स्मार्टफोन हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन समय के साथ फोन स्लो होने लगता है-ऐप्स हैंग करते हैं, स्टोरेज भर जाता है और बैटरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा