जयपुर ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, AI सेंटर से रोड सेफ्टी और निगरानी होगी मजबूत

जयपुर

जयपुर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इससे शहर में रोड सेफ्टी को भी सुधारा जाएगा। इस कंट्रोल सेंटर का मुख्य उद्देश्य रियल-टाइम में शहर के ट्रैफिक की निगरानी करना और उसे सुव्यवस्थित बनाना है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस संबंध में एक रिव्यू मीटिंग भी ली।

इस प्रोजेक्ट के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस, जयपुर नगर निगम और जयपुर विकास प्राधिकरण एकसाथ मिलकर काम कर रहे हैं। योजना का ब्लू प्रिंट बनाने के लिए डिप्टी कमीशनर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई है।

सेंटर बनाने के लिए जमीन की जरूरत
AI आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर बनाने के लिए जमीन की जरूरत है और सरकार ने जयपुर विकास प्राधिकरण को जयपुर आयुक्त कार्यालय को जमीन आवंटित करने का निर्देश दिया है, लेकिन अभी तक इसका सीमांकन नहीं हो सका है।

नियम तोड़ने वालों की पहचान कर ई-चालान
अधिकारियों के मुताबिक AI आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर मौजूदा अभय कमांड सेंटर से ज्यादा एडवांस होगा। यह नियम तोड़ने वालों की पहचान आसानी से कर सकेगा और ऐसे वाहन चालकों को ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) टेक्नॉलजी के जरिए ई-चालान भेजेगा।

निगरानी बेहतर होगी
AI आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर के जरिए निगरानी बेहतर होगी, पुलिस अधिकारी मौके पर तुरंत पहुंच सकेंगे जिससे ट्रैफिक जाम और रोड सेफ्टी में सुधार होगा। उम्मीद है कि नए कंट्रोल सेंटर से शहर के कुछ सबसे व्यस्त कॉरिडोर जैसे महल रोड, सीकर रोड और न्यू सांगानेर रोड को में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

admin

Related Posts

जयपुर में छेड़छाड़ पर सख्ती, स्कूल-कॉलेज में चला आत्मरक्षा और हेल्पलाइन अभियान

जयपुर  राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़छाड़ और छींटाकशी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. कालिका पेट्रोलिंग यूनिट…

33% नुकसान पर भी मुआवजा, राजस्थान सरकार ने किसानों को राहत का दिया आश्वासन

जयपुर राजस्थान में बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और किसानों को मुआवजा देने की तैयारी की जा रही है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 0 views
यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत