दुर्लभ गाय का भव्य उपहार: बृजभूषण शरण सिंह की सौगात ने सबको किया हैरान

गोंडा
यूपी के गोंडा जिले में नंदिनी नगर में चल रहे राष्ट्रकथा महोत्सव के दौरान सदगुरु ऋतेश्वर महाराज के जन्मदिन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें दुर्लभ 20 लाख रुपए कीमत वाली श्यामा गाय भेंट की। हरियाणा से लाई गई काले रंग की इस दुर्लभ गाय को देखते ही महाराज उसे दुलार करने लगे। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ये उपहार उनके एक मित्र ने भेजा है। इस मौके पर ऋतेश्वर महाराज ने श्रोताओं से आह्वान किया कि हमें राष्ट्र, धर्म और अपनी आत्मा की पुकार को सुनना चाहिए। आज हमें अपने महापुरुषों द्वारा बताए गए कर्तव्यों पर गंभीरता से विचार करना होगा। परिवार, समाज और राष्ट्र के सशक्त निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।
 
भोजपुरी स्टार पवन सिंह, बृजभूषण ने भी साधा सुर
राष्ट्रकथा में रविवार की शाम भोजपुरी गानों के पावर स्टार पवन सिंह भी पहुंचे। दो भजन भी गाए। बृजभूषण ने स्टेज से खुद ही आज नंदिनी नगरिया निहार सखियां… गीत गाया। इस दौरान राष्ट्र कथा के भंडारे में परोसे जा रहे बथुए के सगपहिते पर कहा बथुआ अब राष्ट्रीय ब्रांड हो गया है। अब इसे नेशनल फूड घोषित किया जाना चाहिए।

स्टेडियम में पहलवानों से मिले सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज
सदगुरु रविवार के देर शाम पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, ऋतेश्वर महाराज को लेकर नंदिनी नगर कुश्ती स्टेडियम पहुंचे। कुश्ती सीखने आए खिलाड़ियों से मुलाकात कराई। दांव-पेंच बताए। इस दौरान तलवार बाजी का प्रदर्शन भी किया गया। पूर्व सांसद ने अपने मालिश करने वाले नेशनल पदक विजेता खिलाड़ी और अपने नाई से मुलाकात कराकर कहा जब नाऊ इतने तगड़े हैं नेताजी का तो दबदबा तो रहेगा ही भैया। यह सुनकर सद्‌गुरु ऋतेश्वर महाराज जोर से हंसे और दोनों को आशीर्वाद दिया।

admin

Related Posts

सपा की नोएडा रैली असफल, ब्रजेश पाठक बोले- मिनी सीएम और वसूली मॉडल को जनता ने नकारा

नोएडा में सपा की रैली फ्लॉप, मिनी सीएम और वसूली मॉडल को जनता ने किया खारिज: ब्रजेश पाठक खाली कुर्सियों ने खोली सपा की जमीनी हकीकत अंधविश्वास छोड़ सत्ता की…

जाति-धर्म और क्षेत्रवाद से परे सभी को मिला समान अवसर-सीएम योगी

665 नर्सिंग अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र,  बोले-पारदर्शी चयन प्रक्रिया से मिला हक सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पाकर भावुक हुए अभ्यर्थी, कहा- मेहनत को मिला सम्मान’ जाति-धर्म और क्षेत्रवाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद