जिंदा जैसा रोबोट तैयार IIT दिल्ली में – अब कटे हाथ-पैर की समस्या होगी खत्म!

नई दिल्ली 
आईआईटी दिल्ली के स्टूडेंट्स ने कमाल कर दिया है. स्टूडेंट ने एक इंसानों जैसा रोबोट बना दिया है, जो रोबोट बड़े-बड़े एक्सपर्ट बनाते हैं. वैसे ही रोबोट को सिर्फ तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद ही दिल्ली आईआईटी के मैथमेटिक्स के स्टूडेंट शिवांश गुप्ता और उनकी टीम द्वारा बनाया गया है.

इस रोबोट का एक-एक अंग आपको इंसानों जैसा लगेगा और तो और आगे चलकर जिन लोगों के हाथ पैर कट जाते हैं. उनके लिए भी ये रोबोट के अंग वरदान बन सकते हैं. यह रोबोट देखने में बिल्कुल इंसानों जैसा लगता है. इसकी पलके भी छपकती है. आंखें भी घूमती है. हाथ भी खुलता और बंद होता है. गर्दन भी घूमती है. आईआईटी दिल्ली के स्टूडेंट्स द्वारा इसे सिर्फ तीन महीने में ही तैयार किया गया है.

इस तरह काम करता है ये रोबोट

स्टूडेंट शिवांश गुप्ता ने बताया कि मैथमेटिक्स प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मिलकर से बनाया है. 3 महीने लगे इस रोबोट को बनाने में. इसका हाथ इंसानों जैसा ही काम करता है. आंखें भी इंसानों जैसी लगती हैं. गर्दन भी घूमती है. उसका सिर भी है. उन्होंने बताया कि इसे बनाने का उद्देश्य था एक इंसानों जैसा रोबोट बनाना, जो आगे चलकर इंसानों के काम को आसान करे. उसमें इंसानों जैसे फीचर्स हो और जब किसी का घटना दुर्घटना में हाथ कट फट जाता है तो इस इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट का इस्तेमाल कर हम उनके हाथों के अलग-अलग पार्ट्स भी बना सकते हैं, जिससे कोई भी दिव्यांग ना हो.

उन्होंने बताया कि अभी यह सिर्फ एक पीस बनाया गया है. अभी इसमें बहुत सुधार की जरूरत है. अभी इसे पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी जोड़ा जाएगा. अभी अलग-अलग टीमों ने मिलकर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करके इसे बनाया है.

इतनी रखी गई है कीमत

शिवांश गुप्ता ने बताया कि इसे बनाने में काफी खर्चा आया है. इसलिए इसकी कीमत 10 हजार रुपये रखी जाएगी. मार्केट में जब भी यह मार्केट में आएगा, तो इसको जो भी खरीदना चाहेगा. वो 10 हजार रुपए में खरीदेगा. उन्होंने बताया कि अभी शुरुआती दौर है, आगे चलकर हो सकता है कि कोई बड़ी कंपनी भी से ले ले या हमारे आइडिया को कोई बड़ी कंपनी लेना पसंद करेगी, तो उस हिसाब से इसे बेचा जाएगा.

admin

Related Posts

14 साल के सफर के बाद टेस्ला मॉडल एस और एक्स की विदाई, अब रोबोटैक्सी और ऑटोनोमस कारों पर होगा फोकस

Tesla के लिए 1 अप्रैल 2026 सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि एक युग के खत्म होने का दिन है. कंपनी ने आधिकारिक रूप से अपने मॉडल एस और मॉडल एक्स…

बोलने से पहले सोचें और मन की शांति के लिए नीम करौली बाबा के बताए गए इन अनमोल विचारों को जीवन में उतारें

 आज के तेज जीवन में हम अक्सर बिना सोचे-समझे बोल जाते हैं. नीम करौली बाबा बताते हैं कि अनावश्यक बोलना मन की शांति और जीवन की समझ में बाधा डालता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम