सोनम कपूर की ज़िंदगी में फिर दस्तक देने वाला है नन्हा मेहमान, दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट

मुंबईआ 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर के घर में जल्द ही नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं. वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस जल्द ही अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं. 

दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम

मिली जानकारी के मुताबिक, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा शादी के 7 साल बाद दूसरी बार पेरेंट क्लब में शामिल होने वाले हैं. सोनम और आनंद अपना सेकंड बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं. कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है. दोनों परिवार अब नन्हे मेहमान के बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, सोनम ने अब तक अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है. मगर वो जल्द ही ऑफिशियली पोस्ट शेयर करके गुडन्यूज दे सकती हैं. 

शादी के 7 साल बाद आएगा दूसरा मेहमान

सोनम और आनंद के रिश्ते की बात करें तो दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाते हैं. उनका प्यार और केमिस्ट्री बेमिसाल है. कई सालों की डेटिंग के बाद सोनम ने साल 2018 में शादी रचाई थी. सोनम और आनंद की शादी में कई जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं. 

शादी के 4 साल बाद कपल ने साल 2022 में बेटे वायु का वेलकम किया था. मां बनने के बाद सोनम अक्सर अपनी मदरहुड जर्नी फैंस संग शेयर करती हैं. बेटे संग उनके पोस्ट वायरल रहते हैं. अब एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बार फिर नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है. ये खबर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी डबल हो गई है. फैंस अब सोनम के प्रेग्नेंसी पोस्ट का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. 

सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से ग्रैंड डेब्यू किया था. मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल नहीं कर पाई थी. इसके बाद सोनम ने 'दिल्ली-6', 'आएशा', 'खूबसूरत', 'वीरे दी वेडिंग' समेत कई फिल्मों में काम किया. आखिरी बार वो 'ब्लाइंड' फिल्म में दिखी थीं. 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी