नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश क्षेत्र में पहुंचते हैं, तैयारी हुई शुरू, कैंपों में 35 प्रतिशत एडवांस बुकिंग

ऋषिकेश
नए साल के जश्न को लेकर कैंप-होटलों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी तक करीब पैंतीस फीसदी एडवांस बुकिंग कैंपों को मिली है। कैंप संचालकों का कहना है कि कैंपों में बुकिंग कराने के लिए पूछताछ के लिए फोन आ रहे हैं। साल का आखिरी दिन सप्ताह के शुरू में आने से कैंपों में कम लोगों के पहुंचने का अनुमान भी संचालक लगा रहे हैं। लेकिन अपने स्तर से वह तैयारियों में जुटे हैं। नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश क्षेत्र में पहुंचते हैं। पर्यटकों की पहली पसंद कैंप होते हैं। क्षेत्र में सौ से अधिक कैंप संचालित हो रहे हैं। नए साल को लेकर कैंपों में तैयारी शुरू हो गई है। कैंप संचालकों का कहना है कि अभी पैंतीस प्रतिशत एडवांस बुकिंग हुई है। पिछले साल तक यह बीस दिसंबर के आसपास चालीस प्रतिशत के करीब था।

कैंपों को सजाने, जरूरी सामान आदि मंगाने का काम
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि कैंपों में जगह, सुविधा आदि के बारे में पूछताछ के लिए फोन आ रहे हैं। इस सब में कारोबारियों की चिंता यह भी है कि इस बार 31 दिसंबर को मंगलवार है। सप्ताह के शुरूआती कामकाज के दिन होने के चलते कई लोग बाहर नहीं निकलते हैं। लेकिन संचालकों ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन दिनों कैंपों को सजाने, जरूरी सामान आदि मंगाने का काम चल रहा है।

जश्न में बिना लाइसेंस शराब परोसी तो होगी कार्रवाई
नए साल पर होटल, रेस्टोरेंट, रिजार्ट, कैंपों आदि में शराब परोसने से पहले संचालकों को आबकारी विभाग से लाइसेंस लेना होगा। नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठानों को विभाग ब्लैक लिस्ट करेगा। नए साल के जश्न में कई जगह शराब परोसी जाती है। इसके लिए नियमानुसार लाइसेंस लेना पड़ता है। कई बार जिन जगहों पर सामूहिक पार्टियों का आयोजन किया जाता है वहां बिना लाइसेंस शराब परोसी जाती है। आबकारी विभाग नरेंद्रनगर की ओर से होटल, रेस्टोरेंट, कैंपों आदि को नए साल को लेकर पत्र भेजा गया है। जिसमें नियमों का हवाला देते हुए संचालकों को बार लाइसेंस लेने को कहा गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई और भविष्य के लिए ब्लैक लिस्ट में डालने की चेतावनी दी गई है।

  • admin

    Related Posts

    ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

    वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

    राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

    तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम