गुना में न्यायिक गलियारा और शिक्षा हब बनेगा, तात्याटोपे यूनिवर्सिटी से बदल सकती है जिले की तकदीर

गुना 

 शहर समेत जिला 2047 में कैसा होगा, क्या-क्या आवश्यकता पड़ेगी? संकरी सड़कें और गलियों से जनता को कैसे मुक्ति दिलाई जाए? इस दिशा में कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए मास्टर प्लान और 2047 के अनुसार सुविधाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई है। उसको अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में जगनपुर में एसडीएम और तहसील को शिफ्ट कर दिया है। वैसे गुना शहर की बसाहट चारों तरफ हो, इस दिशा में भी जिला प्रशासन ने कार्ययोजना अनुसार काम शुरू कर दिया है। जल्द ही यहां सजेगा न्यायिक गलियारा, सिंगवासा बनेगा शिक्षा का हब, और तात्याटोपे यूनिवर्सिटी से बदलेगी जिले की तकदीर। 2047 के मास्टर प्लान के तहत ये शहर सत्ता का केंद्र बन सकता है।

दरअसल, शहर विस्तार की जगह संकरा होता चला गया। वजह यह रही कि कलेक्ट्रेट जिसको शहर से तीन-चार किमी दूर ले जाने की योजना थी, वह पुरानी कलेक्ट्रेट से कुछ दूरी पर ही 2017 में बना दिया गया। यही स्थिति मुख्य बाजार सदर बाजार की हो गई है।

ऐसे बसेगा नया शहर

शहर से दो किमी दूर जगनपुर बसा हुआ है। यहां सबसे पहले नपा की गरीबों के लिए आवास योजना छह-सात साल पहले लाई गई थी। इसके लिए आठ बीघा जमीन स्वीकृत की गई थी। यहां 1800 फ्लेट बन चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को फ्लेट आवंटित किए गए हैं। 750 फ्लेट और जल्द बनकर आवंटित होने की प्रक्रिया चल रही है। जिला न्यायालय व न्यायिक अधिकारियों के आवास बनाए जाने की योजना है, जिसके लिए राजस्व विभाग ने 16 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है। उच्च शिक्षा विभाग ने यहां एक मॉडल कॉलेज का निर्माण कराया है। जगनपुर में सीएम राइज स्कूल भवन बनना प्रस्तावित है। हाल ही में एसडीएम कार्यालय और तहसील वहां पहुंच चुकी हैं।

सिंगवासा चक

शहर से चार किमी दूर ग्राम पंचायत पिपरौदा खुर्द के ग्राम सिंगवासा चक बसा है। यहां नपा ने कुछ समय पूर्व आमोद-प्रमोद पार्क बनवाया था। इससे पीछे लगभग 120 बीघा जमीन क्रांतिवीर तात्याटोपे यूनिवर्सिटी के लिए चिह्नित की है। यहां अडाणी सीमेन्ट फैक्टरी का संचालन होगा। सिंगवासा चक में ही यूनिवर्सिटी के पास लॉ कॉलेज के लिए राजस्व विभाग ने जमीन आवंटित की है। सहकारिता विभाग का ग्रेडिंग प्लांट भी बन रहा है। कुछ समय पूर्व एबी रोड पर आरटीओ कार्यालय भवन भी बन गया था। इसी जगह रिंग रोड और अंडर ब्रिज बनाए जाने कीयोजना है।

नेगमा पर भी नजर

गुना से छह किमी दूर ऊमरी रोड पर नेगमा के आसपास कई प्रोजेक्ट लाइन में चल रहे हैं। पूर्व में यहां एयरपोर्ट के लिए जमीन चिहिनत की गई थी। बाद में एयरपोर्ट का प्रस्ताव वहां से दूसरी जगह के लिए तैयार हुआ था। मोहनपुरकलां, मंगवार, रानीगंज और मोतीपुरा में अलग-अलग प्रोजेक्ट का काम होना है।

admin

Related Posts

मेडिकल कॉलेज रीवा की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा की सामान्य सभा की बैठक मेडिकल कॉलेज सभागार में संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि रीवा…

जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 90 लाख रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय