ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर, मची अफरा तरफी

ग्वालियर
 मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला के नाम से विख्यात ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि यहां रहने वाली 10000 गोवंशों की जान पर बन आई। लाल टिपारा गौशाला में आग की तेज लपटें उठते देखा सभी का जी घबरा गया। वहीं, इस घटना ने यहां मौजूद प्रबंधन के भी कान खड़े कर दिए। प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होना नगर निगम की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

गौशाला संरक्षक संत ऋषभदेव आनंद महाराज ने बताया कि घटना के पहले यहां होली को लेकर एक बैठक चल रही ही थी कि यह हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट की वजह से पराली के तैयार किए गए सोफों में आग लग गई। गौशाला में सुरक्षा के इंतजाम इतने बेहतर नहीं थे। जिसकी वजह से आग बढ़ती गई और तकरीबन आधे घंटे तक यह क्षेत्र आग की चपेट में रहा। लगभग 25 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ

गौशाला संरक्षक ने बताया कि अच्छी बात है की घटना दिन के समय हुआ। सभी लोग उस जगह पर मीटिंग कर रहे थे। इसलिए वहां कोई गौवंश नहीं थे। अच्छी बात की कोई हताहत नहीं हुआ। ना ही कोई गाय हताहत हुई है। ना किसी व्यक्ति विशेष घायल हुआ है। यह घटना अपने आप में सीख भी है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ऐसी घटनाएं हो सकती है। इनका हम अवलोकन करें।
हो सकता था बड़ा हादसा

आपको बता दें कि गौशाला परिसर में ही बायो सीएनजी प्लांट भी लगा हुआ है। इसमें गोबर के माध्यम से सीएनजी बनाने का काम भी चालू हो चुका है। यदि यह आग फैलने हुए प्लांट तक पहुंच जाती तो यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। इस मामले को लेकर समिति के प्रबंधक ऋषभदेव आनंद महाराज का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में गोवंश और बड़े परिसर को देखते हुए यहां पर सुसज्जित रूप से तैयार फायर ब्रिगेड उपलब्ध रहनी चाहिए। जिससे यदि इस प्रकार का कोई हादसा होता है तो उसे पर नियंत्रण पाया जा सके।

नगर निगम की सुरक्षा पर उठे सवाल

आपको बता दें कि प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला में इस समय लगभग 10000 से अधिक गोवंश मौजूद है। साथ ही उनकी सेवा के लिए यहां सैकड़ों लोग काम करते हैं। ऐसे में गौशाला के अंदर अग्निशमन यंत्रों और तकनीकी रूप से आग को काबू नहीं कर पाने के इंतजाम ना होना एक बड़ा विषय है। इस गौशाला का संचालन नगर निगम की किया जाता है। ऐसे में यह हादसा नगर निगम की लापरवाही को भी दर्शाता है।

admin

Related Posts

सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन की मिसाल, CM यादव ने साझा किया महानाट्य का महत्व

सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का संदेश देता है महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी राज्यों में परस्पर सहयोग को बढ़ाने का कर रहे हैं महत्वपूर्ण कार्य सुशासन…

पर्यावरणीय मंजूरी में बदलाव, अब 45 दिन तक मौन रहने पर मुख्य सचिव करेंगे फैसला

भोपाल  खदान, सड़क निर्माण या अन्य परियोजनाएं हों, इनकी पर्यावरणीय स्वीकृति से जुड़े महत्वपूर्ण नियम में केंद्र सरकार बदलाव करने जा रही है। इसके प्रभावी होने पर यदि किसी परियोजना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह