आगरा के अस्पताल में भीषण आग, NICU में भरा धुआं, 9 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

आगरा
उत्तर प्रदेश के
आगरा के पुष्पांजलि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में लगी थी। आग लगने से अस्पताल में भगदड़ मच गई। वार्ड में 9 बच्चे भर्ती थे। सुरक्षा गार्डों ने बच्चों को निकाला और दूसरे वार्ड में भी शिफ्ट किया। इस दौरान कई गार्ड झुलस गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। अस्पताल में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम से आग बुझाई गई। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक अस्पताल का एनआईसीयू वार्ड पूरी तरह से खाक हो चुका था। वहीं, आग का धुआं दूसरे वार्ड में भी भर गया। धुआं भर जाने से लोगों को सांस लेने में मुश्किलें हो गईं। अस्पताल स्टाफ और दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

थाना हरिपर्वत क्षेत्र के देहली गेट पर पुष्पांजलि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। फायर ब्रिगेड संजय प्लेस ऑफिस के प्रभारी फायर ऑफिसर सोमदत्त सोनकर ने बताया कि सुबह करीब 6:40 पर उन्हें सूचना मिली। तत्काल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अस्पताल के फोर्थ फ्लोर बने एनआईसीयू वार्ड में आग लगी थी। ये वार्ड काफी दिनों से बंद था। आग लगने से बगल में बने दूसरे एनआईसीयू में धुआं भर गया, जिसमें 5 और बगल के एक अन्य वार्ड में 4 बच्चे भर्ती थे। फायर ब्रिगेड और अस्पताल के कर्मचारियों ने आनन-फानन में दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया, जिसमें अस्पताल के कई गार्ड झुलस गए।
फायर सेफ्टी सिस्टम ने बचाई 9 बच्चों की जान

फायर ऑफिसर सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग लगने से बगल में बने एक अन्य वार्ड एनआईसीयू में धुआं भर गया, जिसमें बच्चे भर्ती थे। अस्पताल में पहले से ही फायर सेफ्टी सिस्टम लगा हुआ था। अस्पताल में लगी आग को फैलने नहीं दिया। फायर सेफ्टी सिस्टम से ही आग पर काबू पा लिया गया। अगर फायर सेफ्टी सिस्टम ठीक नहीं होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी सिस्टम ने न सिर्फ अस्पताल में भर्ती नौ बच्चों की जान बचाई, बल्कि एक बड़ा अग्निकांड होने से बचा लिया। हालांकि, आग लगने से बंद पड़ा एनआईसीयू वार्ड पूरी तरह से जल गया है। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने फायर ब्रिगेड के गाड़ी का भी इस्तेमाल नहीं किया था।

admin

Related Posts

आस्था का ऐतिहासिक केंद्र कैलादेवी शक्तिपीठ: नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु, लक्खी मेले की रौनक

करौली उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल कैलादेवी धाम करौली जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलकर राधे-राधे से किया स्वागत

मथुरा ब्रज प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की. राधा केली कुंज आश्रम में  दोनों के बीच करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?