महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, दो बजे तक 132 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज
महाकुंभ में महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की जबरदस्त भीड़ है। सुबह 6:00 बजे तक ही 40 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। अब तक 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।

महाकुंभ: आज शाम चार बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में महाशिवरात्रि के अवसर पर दोपहर दो बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है।

प्रयागराज में परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सच कहूं तो मैं वापस नहीं जाना चाहता हूं। हमने संगम पर सनातन के एक साथ आने की एक झलक देखी। मैं यहां आए सभी लोगों को नमन करता हूं- कैसी भक्ति! कैसी आस्था!… मैं सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं। तमाम राजनीति और नकारात्मकता के बावजूद 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। लोग अभी भी आ रहे हैं। मैं अपनी पूरी टीम के साथ संगम की सफाई में मदद करने के लिए दो दिन और रुकूगा। हम अपनी नदियों और जलधाराओं की सफाई सुनिश्चित करने और पर्यावरण की स्वच्छता सुनिश्चित करने का संदेश देंगे। प्रयागराज के बाद दिल्ली भी सज गई है। अब समय आ गया है कि हम यमुना में डुबकी लगाएं। 'सबने की तैयारी है, अब यमुना की बारी है'।

आज महाकुंभ का हो रहा समापन
महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। पौष पूर्णिमा 13 जनवरी से शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम आज संपन्न हो रहा है।
 
प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र में नौ गश्ती दल ड्यूटी पर
प्रयागराज के एडिशनल एसपी श्वेताभ पांडे ने कहा कि आज महाकुंभ का अंतिम 'स्नान पर्व' है। पुलिस द्वारा नावों पर गश्त की जा रही है। जिन लोगों ने नावों पर बेल्ट नहीं लगाई है, उन्हें सतर्क किया जा रहा है। अगर कोई नाव अवैध रूप से चल रही है, तो उसे पकड़ा जा रहा है। मोटरबोट और किसी भी तरह की इंजन से चलने वाली नावों का संचालन आज नहीं किया जा रहा है। आज नियमित नावें चल रही हैं। नौ गश्ती दल ड्यूटी पर हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। कल रात से गश्त शुरू हुई। व्यापक गश्त की जा रही है। यह तब तक जारी रहेगी, जब तक यहां भीड़ नहीं छंट जाती।

अंतिम दिन पुलिस दे रही गश्त
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज मेले के अंतिम दिन महाकुंभ क्षेत्र में पुलिस द्वारा नाव से गश्त की जा रही है।

admin

Related Posts

CM योगी का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों को ₹18,000 प्रति माह, अनुदेशकों के लिए भी नई घोषणा

लखनऊ यूपी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोल रहे सीएम योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को लेकर बड़ी घोषणा कर दी। सीएम योगी ने कहा, शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा…

हंसी-खुशी का माहौल बना रणभूमि: कुत्ते ने बिगाड़ी शादी, बारात में जमकर मारपीट

फतेहपुर यूपी के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में कुत्ते को लेकर जमकर बवाल हो गया। वर और वधू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला