कंचन पार्क मोहल्ले में एक मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने का प्रयास किया, महिला और 3 बच्चे जिंदा जले

गाजियाबाद
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लगने से एक महिला और 3 बच्चों सहित कुल 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, एक महिला और छह साल की बच्ची भी झुलसी है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के बाद शवों को निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 7:00 बजे सूचना मिली कि थाना लोनी क्षेत्र अंतर्गत कंचन पार्क मोहल्ले में एक मकान में आग लगी है। पुलिस द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना की गई। फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पुलिस ने मकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने के बाद घर के अंदर से एक महिला व तीन बच्चों का शव बरामद हुए। वहीं, एक महिला और छह साल की बच्ची भी झुलसी हुई हालत में मिली। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान
1. गुलबहार (32 वर्ष) पत्नी शाहनवाज

2. जान मोहम्मद (9 वर्ष) पुत्र शाहनवाज

3. शान (8 वर्ष) पुत्र शाहनवाज

4. जीशान (7 वर्ष) पुत्र शमशाद

बताया जा रहा है कि इस तीन मंजिला मकान में नीचे वाले फ्लोर पर माता-पिता रहते थे, बीच वाले में शहनवाज का परिवार रहता था और उससे ऊपर वाली मंजिल पर शहनवाज का भाई रहता था। आग बीच की मंजिल पर लगी थी, जहां मृतक रहते थे। आग लगने के बाद माता-पिता नीचे से बाहर निकल गए, दूसरी भाई के बच्चे ऊपर से निकल गए। आग की चपेट में आने से एक महिला और छह साल की बच्ची भी झुलस गई।

दमकल विभाग ने बताया कि आज रविवार सुबह 7:06 बजे फायर स्टेशन कोतवाली द्वारा लोनी फायर स्टेशन पर सूचना मिली कि 4 खंभा रोड गली नंबर-5 कंचन पार्क थाना लोनी गाजियाबाद में एक मकान में आग लगी है। उक्त सूचना को तुरंत फायर स्टेशन लोनी, साहिबाबाद से 3 फायर टैंकर मौके पर रवाना किए गए। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि आग चार मंजिला मकान में सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर आग लगी थी। पतली गली होने के कारण फायर टैंकर को बाहर खड़ा करके बराबर के मकानों से हौज पाइप फैलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। मकान का जीना बहुत पतला था और अत्यधिक धुएं उसमें सामान रखे होने के कारण ऊपर जाने में काफी कठिनाई हुई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मकान में कुछ लोग फंसे हुए हैं। इसके बाद बराबर के मकानों से ऊपर जाकर उक्त मकान की दीवारें तोड़ी गईं।

आग बुझाकर मकान के अंदर दाखिल हुए दमकल कर्मियों को वहां एक महिला और 3 बच्चों सहित 4 लोग बेहोशी मिले। उन्हें तुरंत ही स्थानीय पुलिस और लोगों के द्वारा अस्पताल भेजा गया। 4 लोग मकान की छत पर पाए गए, जिनमें 2 लोग एक 30 वर्षीय महिला आयशा पत्नी शमसाद और 4 साल का एक बच्चा अयान पुत्र शमसाद झुलसे हुए पाए गए। उन्हें भी स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दो लोगों शाहनवाज और शमसाद को सुरक्षित रेस्क्यू कर छत से उतारा गया। उक्त मकान के फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर सिलाई की मशीनें एवं कपड़े रखे हुए थे।

admin

Related Posts

केजरीवाल-सिसोदिया पर चार्ज फ्रेमिंग पर सस्पेंस, अदालत ने सुरक्षित रखा आदेश

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोप तय करने पर आदेश सुरक्षित रख लिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने सीबीआई…

समन विवाद पर नया मोड़, केजरीवाल को मिली राहत से असंतुष्ट ED पहुंची ऊपरी अदालत

नई दिल्ली ईडी ने समन की अनदेखी करने के मामले में अरविंद केजरीवाल की दोबारा कानूनी घेरेबंदी करने की तैयारी कर ली है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती