बड़वारा के समीप एनएच पर भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की सीधी भिड़ंत, बाइक सवार चार की मौत, कार सवार पांच घायल

कटनी

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में कटनी शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे पुल के समीप गत मध्य रात्रि एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां पर कार और बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार चार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार पांचो लोग घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को रेफर कर दिया गया है। कार चालक को अधिक चोटें नहीं आई हैं।

इस तरह हुई घटना
बड़वारा थाना क्षेत्र के रेलवे पुलिया के पास गत 9, 10 मार्च की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे हुई घटना में कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। बताया जाता है की मानपुर निवासी एक युवक महाराष्ट्र से मजदूरी करके लौट रहे अपने तीन मित्रों को लेने कटनी स्टेशन आया था। वह अपने मित्रों को साथ लेकर अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था, इसी दौरान बड़वारा रेलवे पुल के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही मानपुर निवासी बाइक सवार रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह की मौत हो गई।

राजगढ़ जा रहे थे कार सवार
बताया जाता है कि राजगढ़ निवासी कार सवार किसी काम से अंबिकापुर गए हुए थे, वे लोग भी घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच बड़वारा के समीप यह भीषण हादसा हो गया। कार सवार एक महिला सहित पांच लोगों में से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आई है।

तत्काल पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बाइक पर चार लोगों का सवार होना और तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। राहगीरों के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। हादसे के बाद सभी बाइक सवार सड़क पर गिरे और उनके सर में गंभीर चोटें आई, जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यदि हेलमेट होता तो शायद जान बच सकती थी।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया

नर्मदा जल लेकर पहुँचे मंदिर भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा गुरु जी की चौथी "नर्मदा सेवा परिक्रमा" के समापन अवसर पर मंगलवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित…

नवजात कन्याओं और मेहनतकश महिला हमालों को किया गया सम्मानित, कार्यक्रम में नारी सम्मान की झलक

अनूपपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘फिट इंडिया वूमेन वीक’ के समापन दिवस पर जिले में विभिन्न प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर  हर्षल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बड़ा इनाम, BCCI देगा 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड

  • By admin
  • March 10, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बड़ा इनाम, BCCI देगा 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड

हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम