बिजनौर में एक भीषण सड़क हादसा, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार

बिजनौर
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया।

हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार
जानकारी के मुताबिक, हादसा बिजनौर जनपद के कोतवाली क्षेत्र में नजीबाबाद रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास हुआ। यहां पर एक फॉर्च्यूनर कार नजीबाबाद से बिजनौर की ओर जा रही थी। जैसे ही कार नेक्सा शोरूम के पास पहुंची, अचानक सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला।

घायल युवक की हालत गंभीर
हादसे में घायल तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी साजिद और अनास के रूप में हुई है।  अनस इस्लामनगर कस्बा झालू का रहने वाला था। वहीं, तीसरा युवक जैनुल भी झालू का रहने वाला है जो गाड़ी चला रहा था, गंभीर रूप से घायल है और उसे मेरठ रेफर किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    नकल माफिया पर STF का शिकंजा: SSC MTS परीक्षा घोटाले में दो गिरफ्तार

    मेरठ आज के समय में सरकारी नौकरी ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इसके लिए वह बहुत तैयारी भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के कारण परीक्षाएं रद्द…

    कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

    नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईएसएल 2025-26: जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    आईएसएल 2025-26: जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित

    शिक्षा क्षेत्र में नई पहल: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय BA-BEd कोर्स, प्रवेश परीक्षा फॉर्म उपलब्ध

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    शिक्षा क्षेत्र में नई पहल: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय BA-BEd कोर्स, प्रवेश परीक्षा फॉर्म उपलब्ध

    देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार