आज हाईकोर्ट के जस्टिस भोजशाला का निरीक्षण करेंगे, सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए

धार 

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला एवं कमाल मौला मस्जिद परिसर एक बार फिर चर्चा के केंद्र बन चुकी है। इसके धार्मिक स्वरूप को लेकर चल रही न्यायिक प्रक्रिया के बीच आज इंदौर हाईकोर्ट से न्यायधीश स्थल का निरीक्षण करने आ रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी के मद्देनजर पूरे परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रतिनिधि मंडल का काफिला आज सर्किट हाउस से सीधे भोजशाला के लिए रवाना होगा, जहां दोपहर में  निरीक्षण प्रस्तावित किया गया है। इस दौरान पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी भी साथ में मौजूद रहेंगे। एएसआई की ओर से पेश की गई सर्वे रिपोर्ट के आधार पर स्थल का अवलोकन किया जाएगा। संभावना है कि, हाईकोर्ट के प्रतिनिधि नौगांव स्थित पुरातत्व संग्रहालय का भी दौरा कर सकते हैं।

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर चल रही सुनवाई
भोजशाला के इतिहास और स्वरूप को लेकर दोनों पक्षों के दावे लंबे समय से विवाद का विषय बने हुए हैं। साल 2024 में एएसआई ने 98 दिनों तक खुदाई कर 2098 पृष्ठों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी। इस रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण अवशेष और शिलालेखों का जिक्र किया गया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा समय में कोर्ट में सुनवाई की जा रही है। अगली सुनवाई 2 अप्रेल को प्रस्तावित है। ठीक उसी से पहले न्यायधीश का ये निरीक्षण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

साल 2022 से बना हुआ है प्रमुख मुद्दा
भोजशाला को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं। वर्ष 2022 में दायर याचिका के बाद न्यायालय के निर्देश पर एएसआइ सर्वे कराया गया था। तब से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

नवरात्र में धार्मिक आयोजन भी जारी
चैत्र नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को सकल हिंदू समाज द्वारा नियमित सत्याग्रह और हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। सुबह 8:55 से 9:25 बजे के बीच मां वाग्देवी को चुनरी अर्पित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न समाजों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

admin

Related Posts

एसपी ने देर रात किए प्रशासनिक फेरबदल, थानों के टीआई हुए बदल

नीमच   मध्य प्रदेश के नीमच जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सोमवार…

हज यात्रा का खर्च तय, इंदौर से जाने वाले यात्रियों को 31 मार्च तक जमा करनी होगी तीसरी किस्त

भोपाल   हज यात्रा पर खर्च होने वाली कुल राशि सेंट्रल हज कमेटी ने तय कर दी है। मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर से एक हजयात्री को 3 लाख 63…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 2-0 से हराकर ईएफएल कप का खिताब जीता

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 2-0 से हराकर ईएफएल कप का खिताब जीता

टीम इंडिया का अफ्रीका सीरीज के लिए ऐलान, अनुष्का शर्मा की एंट्री से माहौल गरम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया का अफ्रीका सीरीज के लिए ऐलान, अनुष्का शर्मा की एंट्री से माहौल गरम

रिंकू सिंह को सीएम योगी से मिलेगी सरकारी नौकरी, आज नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
रिंकू सिंह को सीएम योगी से मिलेगी सरकारी नौकरी, आज नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड के बीच होगी 4 टेस्ट की बड़ी सीरीज

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड के बीच होगी 4 टेस्ट की बड़ी सीरीज

भारत का क्रिकेट कैलेंडर: 18 महीने तक नॉनस्टॉप मुकाबले, आराम के लिए भी नहीं मिलेगा वक्त

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
भारत का क्रिकेट कैलेंडर: 18 महीने तक नॉनस्टॉप मुकाबले, आराम के लिए भी नहीं मिलेगा वक्त

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया