जयपुर हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने, जिसमें आसमान तक आग की उठती लपटें दिख रही

जयपुर
जयपुर-अजमेर नेशनल हाईव पर शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। एक गैस टैंकर और ट्रक में टक्कर के बाद स्लीपर बस समेत कई वाहनों में आग लग गई। हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई तो 42 अन्य बुरी तरह झुल गए। घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब हादसे के वक्त का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आसमान तक आग की उठती लपटें दिख रही हैं। गैस टैंकर में धमाके के बाद 300 मीटर के दायरे में मौजूद सभी गाड़ियों में आग लग गई।

अधिकारियों के बताया कि यह हादसा भांकरोटा के पास जयपुर-अजमेर एनएच पर हुआ जब एलपीजी गैस से भरा एक ट्रक दूसरे ट्रकों से टकरा गया। ज्वलनशील गैस के रिसाब से आग की लपटों ने आसपास मौजूद सभी गाड़ियों को अपनी जद में ले लिया। करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। अब सोशल मीडिया पर भी घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिख रहा है कि आग की लपटें दूर तक दिख रही हैं। घबराए हुए लोग अपनी गाड़ियों को लेकर भाग रहे है।

घटनास्‍थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, 'बहुत ही दर्दनाक घटना है। मैं अस्पताल जाकर आया हूं। मैंने वहां उचित व्‍यवस्‍थाएं करने के निर्देश दिए हैं। हम घटना की विस्तृत जांच करवाएंगे। घायलों के इलाज की व्यवस्था करेंगे।' उन्‍होंने कहा, 'ऐसे हादसों को किस तरह से रोका जाए इस पर भी सरकार निश्चित रूप से विचार करेगी। प्रशासन पूरी तरह से लगा (बचाव कार्य में) हुआ है।' इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इससे पहले अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्‍होंने एक्स पर कहा, 'जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया।'

इससे पहले भांकरोटा थाना के प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि आग ने कई ट्रकों समेत कई गाड़ियों को चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि यह घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई। गुप्ता ने बताया कि एहतियातन राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है जिससे जाम लग गया है।

  • admin

    Related Posts

    तीन दिन में दूसरी बार बिगड़ी सेहत, मंत्री हेमंत मीणा अस्पताल में भर्ती

    प्रतापगढ़ राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है। रविवार रात हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद…

    विदेशी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा की पिंक सिटी में बड़ी लापरवाही वन विभाग लेगा सख्त एक्शन

     जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर (Pink City) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने अपनी आर्ट सीरीज के चक्कर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन