खेल-खेल में दिल दहलाने वाला झगड़ा, राजस्थान-सिरोही में नाबालिग ने चाकू घोंपकर दोस्त की आंतें निकालीं

सिरोही.

राजस्थान के सिरोही जिले के देलदर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेल के दौरान हुए विवाद में एक 14 वर्षीय किशोर ने अपने 10 वर्षीय साथी पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि बच्चे की आंतें बाहर आ गईं। गंभीर हालत में बच्चे को अहमदाबाद रेफर किया गया है।

बता दें कि बरलूट थाना क्षेत्र के देलदर गांव में दो नाबालिग बच्चे खेल के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ गए। जिसके बाद एक 14 साल के नाबालिग बच्चे ने गुस्से में आकर दूसरे 10 साल के तुषाल पुत्र केराराम मेघवाल के पेट में चाकू से जोरदार वार कर दिया। जिससे मासूम बच्चे के पेट की आंत तक बाहर निकल गई। हादसे के बाद परिजन तुरंत घायल बच्चे को लहूलुहान हालत में लेकर बरलूट अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उन्हें सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन घायल बच्चे को लेकर सिरोही अस्पताल पहुंचे तो, वहां के डॉक्टरों ने घायल बच्चों को बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को गुजरात के अस्पताल ले गए, जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बरलूट थाना क्षेत्र के देलदर गांव मे सुबह एक 10 साल के तुषाल पुत्र केराराम मेघवाल अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान खेल को लेकर किसी बात से नाराज वराड़ा निवासी चिराग पुत्र शंकरलाल मेघवाल (14) ने गुस्से में आकर चाकू लेकर पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नाबालिग दो दिन पहले दोस्तों के साथ सुंधा माता के दर्शन करने गया था। वहां से चाकू और टॉर्च खरीदकर लाया था। नाबालिग के पिता की मौत हो चुकी है। नाबालिग 3 दिन पहले मौसी के यहां आया हुआ था।

admin

Related Posts

सरकार का बड़ा निर्णय: माउंट आबू, जहाजपुर और कामां—नाम बदलने के पीछे की ऐतिहासिक वजहें

जयपुर राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार ने प्रतीकों की राजनीति की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए तीन प्रमुख नगरों के नाम बदलने की घोषणा की है। विधानसभा में…

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त तय: 2 या 3 मार्च किस दिन जलेगी होलिका और कब उड़ेंगे रंग

जयपुर होली को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल सज चुके हैं, दफ्तरों में छुट्टियों की गिनती शुरू हो गई है और युवाओं में होली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम