लखनऊ में घर खरीदने का सही मौका! फ्लैटों पर 2 लाख तक की शॉकिंग डिस्काउंट

लखनऊ 
लखनऊ विकास प्राधिकरण इस फेस्टिव सीजन लोगों के लिए बंपर ऑफर लेकर आया है. इसके तहत पहले आओ पहले पाओ योजना में उपलब्ध फ्लैटों पर 1 लाख से लेकर 2 लाख रुपए तक सीधी छूट मिलेगी. यह ऑफर 22 सितंबर से 22 अक्टूबर, 2025 तक एक माह के लिए वैध रहेगा. इसके साथ पूर्व में दी जा रही सभी प्रकार की छूट भी प्रभावी रहेंगी. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह विशेष ऑफर खोला जा रहा है. ऐसे में इस फेस्टिव सीजन पर लखनऊ में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी.

‘पहले आओ-पहले पाओ योजना’
प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रिक्त फ्लैटों को ‘पहले आओ-पहले पाओ योजना’ के तहत बेचा जा रहा है. इसमें खरीददारों को कई प्रकार की सहूलियत व छूट मिलती है. इसके तहत 45 से 90 दिनों के अंदर फ्लैट की पूरी धनराशि जमा करने पर 06 से 03 प्रतिशत की छूट दी जाती है. अब नवरात्रि, दशहरा व दीपावली के उपलक्ष्य में पहले आओ पहले-पाओ योजना में उपलब्ध फ्लैटों पर बंपर ऑफर निकाला जा रहा है.

इन फ्लैटों पर मिल रही इतनी छूट
इसके अनुसार 20 लाख से 50 लाख रुपये कीमत के फ्लैटों का पंजीकरण/आवंटन कराने पर 01 लाख की छूट, 50 लाख से 75 लाख रुपये कीमत के फ्लैटों पर 1.50 लाख रुपये की छूट और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत के फ्लैटों पर 2 लाख रुपये की छूट दी जाएगी. यह बंपर ऑफर 22 सितंबर, 2025 से एक महीने के लिए ही मान्य रहेगा.

500 से 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल के फ्लैट उपलब्ध
एलडीए की विभिन्न योजनाओं में 500 से 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल के 1 बीएचके, 2 बीएचके व 3 बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं. जिनकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये से 1.08 करोड़ रुपये तक है. इसमें सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट की कीमत का 25 प्रतिशत व सामान्य नागरिकों को 35 प्रतिशत भुगतान करने पर हायर पर्चेज एग्रीमेंट के तहत फ्लैट का कब्जा भी दिया जा रहा है. इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी बहुमंजिला आवासीय योजना (सुलभ आवास एवं ईडब्ल्यूएस को छोड़कर) में एक से अधिक फ्लैट खरीद सकेगा. 

नैमिष नगर के लिए एलडीए ने शुरू किया जमीन का अधिग्रहण
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सीतापुर रोड पर एक नई टाउनशिप लेकर आ रही है. इस टाउशिप को नैमिष नगर नाम से विकसित करने की तैयारी है. इस आवासीय योजना के तरह 3 लाख लोगों का घर का सपना पूरा हो जाएगा. एलडीए इसके लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों की करीब 1084 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है. इसमें ग्राम-भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी व दुग्गौर शामिल हैं. योजना के लिए जमीन जुटाने में लगभग 4,785 करोड़ रुपये का खर्च होने की बात कही जा रही है. इसके लिए प्राधिकरण बोर्ड की स्वीकृति भी दी जा चुकी है.

 

admin

Related Posts

समाजवाद के नाम पर ‘परिवारवादी’ खा जाते थे गरीबों का हकः मुख्यमंत्री

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों के हित में दो बड़े कार्य किए। सुबह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विकास योजनाओं व तकनीक से जोड़ा तो शाम को वंचित व…

बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

लखनऊ. एक वक्त था जब बुंदेलखंड की पहचान सूखे, पलायन और गरीबी से थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसी बुंदेलखंड की ग्रामीण महिलाएं देश के सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन