घर में हिंदू संस्कारों की झलक: बेटी की परवरिश और संस्कृति पर निक जोनस–प्रियंका चोपड़ा की सोच

लॉस एंजिल्स

प्रियंका चोपड़ा भले सात समंदर पार भारत से बहुत दूर रह रही हों लेकिन उन्होंने अपने देसी अंदाज और भारतीय संस्कृति को कभी नहीं छोड़ा। अपने विदेशी पति निक जोनस भी अब भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व को अच्छी तरह महसूस करने लगे हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का पालन-पोषण हिंदू मूल्यों के साथ कर रहे हैं।

निक जोनस ने हाल ही में अपनी बातचीत में इस बारे में काफी सारी बातें कही हैं। निक इन दिनों अपने एल्बम 'संडे बेस्ट' के प्रमोशन में जुटे हैं और अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार के बारे में बातें कीं। उन्होंने अपनी हालिया बातचीत में बेटी के पालन-पोषण पर निक ने बातें कीं।

Zach Sang Show में नजर आए निक जोनस ने अपने प्रोजेक्ट के अलावा अपनी फैमिली पर बातें करते हुए कहा कि जब एक एक नन्हा सा बच्चा पहली बार किसी चीज का अनुभव करता है तो ये अद्भुत होता है। एक पिता और एक आर्टिस्ट के रूप में अपनी जिम्मेदारी को लेकर बातें करते हुए निक जोनस ने कहा, 'किसी चिड़चिड़े बच्चे से सहानुभूति और प्यार से पेश आना, माता-पिता होने का सबसे दिलचस्प पहलू रहा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अब उन चीजों के बारे में लिख रहा हूं जो मैं उसे समझाना चाहता हूं। वो सुनेगी और मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता। उसे हमारा गाना (लव मी टू हेवन) बहुत पसंद है और हम इसे हमेशा सेट की शुरुआत में बजाते हैं। प्रियंका के साथ स्टेज के किनारे उसकी ड्रेस पकड़े हुए उसके कई शानदार वीडियो हैं, क्योंकि वह बस दौड़कर हमारे साथ शामिल होना चाहती है।'

इसी पॉडकास्ट पर निक से भारतीय संस्कृति के बारे में पूछा गया। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर भारतीय फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह हमेशा से एक बड़ा परिवार चाहते थे और उन्हें खुशी है कि प्रियंका भी यही सोचती हैं। भारत में अपनी पहली यात्रा को याद करते हुए निक ने इस बातचीत में कहा, 'जब मैं पहली बार भारत गया तो वो अनुभव एकदम जादू वाला था। मुझे प्रियंका के दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने और भारतीय संस्कृति को और भी गहराई से समझने का मौका मिला। कुछ भारतीय परंपराएं और त्योहार अब मेरी फेवरेट परंपराएं और त्योहार बन गए हैं।' निक ने ये भी कहा- मेरे जीवन की कुछ सबसे प्यारी यादें या तो भारत से जुड़ी हैं या भारत के आसपास के इलाकों से।

निक भी अब भारतीय संस्कृति में रच-बस गए हैं। उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की और कहा कि बेटी मालती का पालन-पोषण हिंदू मूल्यों के साथ ही हो रहा है, क्योंकि इस धर्म ने उनकी भी स्प्रिचुअलिटी को भी बदल दिया है। उन्होंने कहा, 'यह वाकई अविश्वसनीय रहा है। मैंने हिंदू धर्म के बारे में बहुत कुछ सीखा है, जो अद्भुत है। यह गहरा और सुंदर है, और कर्म का अभ्यास और दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना जैसा आप अपने साथ करवाना चाहते हैं… और आपके पास अच्छे फल का आना बहुत सुंदर है।'

admin

Related Posts

पैसे से लेकर फिल्म तक: सलमान खान और सोनू सूद ने कैसे की राजपाल यादव की मदद?

अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में हैं। मामला करीब 9 करोड़ रुपये की देनदारी से जुड़ा हुआ है, जिन्हें वे तय समय सीमा पर चुका…

निक्की तंबोली के नाम से फ्रॉड का मामला, एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए लोगों को किया आगाह

मुंबई बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’  में नजर आ रही हैं. शो में उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल भी शामिल हुए हैं. पहली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा