टीकमगढ़ में ईदगाह मार्केट के रेस्टोरेंट में डोसा खाने गई लड़की के सीने में मारी गोली

 

 

लड़की की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर किया गया 

टीकमगढ़

टीकमगढ़ में एक युवती को गोली मारकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई है। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया है। वारदात मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। 23 वर्षीय युवती सिविल लाइन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में 24 वर्षीय कपिल तिवारी के साथ बैठी थी। बातचीत के दौरान उनकी बहस हुई और कपिल ने फायर कर दिया। गोली युवती के सीने में लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने कपिल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने देसी कट्टा जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, छोटी देवी मंदिर के पास रहने वाली युवती डोसा खाने रेस्टोरेंट गई थी। वहां मामौन निवासी कपिल तिवारी पहले से मौजूद था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने 315 बोर के देसी कट्टे से युवती के सीने में गोली मार दी, घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनोहर मंडलोई पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के परिजन से मुलाकात की। उधर, थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाने में इकट्ठा हुए लोग स्थानीय लोगों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। घटना के बाद जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाना परिसर में एकत्र हो गए। स्थिति देखते हुए कोतवाली के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की दो ताप विद्युत यूनिट ने विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की दो ताप विद्युत यूनिट ने शुक्रवार को बिना रूके लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई (ATPS)की 210…

खुद को IAS बताकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

भोपाल मंत्रालय में शुक्रवार को एक व्यक्ति स्वयं को 2019 बैच का अधिकारी बताकर पहुंच गया। योगेंद्र सिंह चौहान नाम का यह व्यक्ति मूल रूप से इंदौर का रहने वाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा