बंगाल में मनोविज्ञान विभाग की एक महिला प्रोफेसर इस दिनों सुर्खियों में, स्टूडेंट संग ‘शादी’ कर चर्चा में आईं टीचर

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की मनोविज्ञान विभाग की एक महिला प्रोफेसर इस दिनों सुर्खियों में हैं। प्रोफेसर तब से चर्चा में आईं जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में उन्हें लाल बनारसी साड़ी पहने, गले में फूलों की माला डाले और एक छात्र से अपनी मांग में सिंदूर भरवाते देखा गया। यह नजारा किसी शादी के रीति-रिवाज जैसा लग रहा था, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। सवाल उठने लगे कि क्लासरूम में यह सब कैसे हुआ? विवाद बढ़ने के बाद प्रोफेसर ने एक वीडियो संदेश जारी कर सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि इस वीडियो को और न फैलाया जाए।

एक वीडियो जारी कर प्रोफेसर ने कहा, "इस वीडियो से मेरी मानहानि तो हो ही रही है, लेकिन इससे छात्रों की मानसिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है। मैंने तो खुद को संभाल लिया, लेकिन विद्यार्थियों पर इसका गहरा असर पड़ रहा है। कृपया इस वीडियो को और शेयर मत कीजिए।" उन्होंने बताया कि यह वीडियो एक नाटक के सीन का हिस्सा था, जिसे फ्रेशर्स प्रोग्राम के लिए छात्रों ने तैयार किया था। उनका सवाल था कि जब इसी नाटक के कई और हिस्से रिकॉर्ड किए गए थे, तो सिर्फ यही वीडियो वायरल क्यों किया गया?

दूसरे प्रोफेसर पर लगाया साजिश का आरोप
इस पूरे मामले को प्रोफेसर ने एक साजिश करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सहकर्मी प्रोफेसर ने उन्हें बदनाम करने के लिए यह वीडियो लीक किया। उन्होंने कहा, "कोई विभाग प्रमुख बनने की चाहत में इतनी नीच हरकत कर सकता है, यह मैंने सोचा भी नहीं था!"

वीडियो को और न फैलाए: प्रोफेसर की गुहार
वीडियो में जिस छात्र को सिंदूर भरते देखा गया, वह भी सवालों के घेरे में आ गया। लेकिन प्रोफेसर ने साफ कहा कि छात्र पूरी तरह निर्दोष है और इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। कॉलेज प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया और जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रोफेसर ने इस जांच पर भरोसा जताया है और लोगों से अपील की है कि इस वीडियो को रिपोर्ट करें, न कि इसे और फैलाएं।

  • admin

    Related Posts

    SC ने OBC आरक्षण आदेश में बदलाव किया, 87-13 फार्मूले को दी गई चुनौती, अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होगी सुनवाई

    जबलपुर  सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के मामले में एक नया आदेश पारित किया है। दो याचिकाओं को हाई कोर्ट से रिकाल कर लिया है…

    Diesel Price Hike: डीजल 81% तक महंगा, US-Iran युद्ध से इन देशों में मचा हाहाकार

    नई दिल्ली अमेरिका-ईरान युद्ध की शुरुआत से ही दुनिया सहमी हुई है और हर बीतते दिन के साथ ग्लोबल टेंशन बढ़ती ही जा रही है. मिडिल की ये जंग अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन