अलवर में गवर्नमेंट -अस्पताल के ICU में महिला मरीज से रेप, नर्सिंग स्टाफ ने इंजेक्शन लगाया ……

अलवर

राजस्थान के अलवर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. अलवर के MIA औद्योगिक क्षेत्र स्थित ESIC मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में भर्ती महिला के साथ रेप की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है. इस मामले में एमआईए थाने में केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे जांच शुरू कर दी है.

पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार, एक 32 वर्षीय विवाहित महिला अपने इलाज के लिए इस ESIC अस्पताल में भर्ती थी. आरोप है कि बीते 4 जून की रात को अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके बाद उससे रेप किया.

अस्पताल पर लगा मामला दबाने का आरोप
सुबह के समय जब पीड़िता होश में आई, तो उसने परिजनों को रेप की जानकारी दी. पीड़िता के पति का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुटा है.

बेड के चारों ओर पर्दे लगाकर किया रेप
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसके बयान दर्ज किए हैं. अब पुलिस आगे की जांच में जुटी है. ASI महावीर सिंह ने बताया कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती 32 वर्षीय महिला के साथ नर्सिंग स्टाफ ने 4 जून की रात के समय रेप रिपोर्ट दर्ज हुई है, जिसमें पीड़िता के पति ने आरोप लगाए हैं.

आरोपी ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके बेड के चारों तरफ पर्दे लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया.

पीड़ित महिला ने एडीएस से लगाई गुहार
आरोप है कि हॉस्पिटल प्रशासन पूरे मामले को रफा दफा करने में लगा है. पीड़िता ने इस मामले में जिला प्रशासन एडीएम बीना महावर से गुहार लगाकर मदद मांगी है. एडीएम ने एमआईए थाने पर फोन कर पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.

अस्पताल ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
इस संदर्भ में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही इसकी जांच के लिए एक टीम बनाई गई है. वो टीम शनिवार तक अपनी रिपोर्ट देगी. इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

admin

Related Posts

कोर्ट के आदेश से हड़कंप: 9,500 मकान होंगे ध्वस्त, बिजली-पानी कनेक्शन भी कटेंगे

जोधपुर. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वनभूमि के अलग-अलग सात वनखंडों में 9,526 से अधिक अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका के तहत…

रोजगार की बड़ी खबर: पचपदरा रिफाइनरी से 50 हजार युवाओं को मिलेगा जॉब मौका

बालोतरा. पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास की धुरी बन रही पचपदरा रिफाइनरी अब पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और क्रूड ऑयल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान