एक फीचर जो बचा सकता है आपकी जान: ‘इमरजेंसी लोकेशन सर्विस’ क्या है और कैसे करें चालू

नई दिल्ली

आज के स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने या सोशल मीडिया चलाने के साधन भर नहीं हैं। इनके जरूरी फीचर्स के बारे में पता हो, तो मुसीबत के समय में जान भी बच सकती है। दरअसल हम बात कर रहे हैं इमरजेंसी लोकेशन सर्विस फीचर के बारे में, जिसे गूगल ने कुछ समय पहले भारत में शुरू किया था। यह फीचर अगर आपके फोन में ऑन हो, तो इमरजेंसी लोकेशन पर कॉल करते ही आपकी लोकेशन से जुड़ी डिटेल्स इमरजेंसी सर्विसेज के पास पहुंच जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि यह सुरक्षा फीचर हर किसी के फोन में ऑन हो। चलिए आज इसके बारे में डिटेल में समझते हैं और जानते हैं कि कैसे आप अपने फोन में इस सर्विस को ऑन कर सकते हैं?

इमरजेंसी लोकेशन सर्विस फीचर क्या है?
गूगल का यह फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए पेश किया गया है। यह फीचर तब एक्टिवेट होता है, जब यूजर 112 नंबर पर कॉल करता है। इमरजेंसी लोकेशन सर्विस फीचर के ऑन रहने पर इमरजेंसी सर्विसेज तो आपकी लोकेशन की डिटेल्स खुद ब खुद मिल जाती है। यह फीचर GPS, Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क की मदद से लोकेशन का पता लगाता है। ऐसे में आप अगर आप किसी संकट में हैं और इमरजेंसी सर्विस से मदद चाहते हैं, तो आपको अपनी सटीक लोकेशन बताने की जरूरत नहीं रहेगी।

इमरजेंसी लोकेशन सर्विस फीचर को कैसे करें ऑन?
इस फीचर को ऑन करने के लिए आपके पास एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना चाहिए। अब क्योंकि यह फीचर गूगल की ओर से उपलब्ध कराया गया है, तो iPhone पर यह उपलब्ध नहीं है। इस फीचर को ऑन करन के लिए आपको:

    सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाना होगा।
    इसके बाद Safety and Emergency ऑप्शन को सर्च करके उस पर क्लिक करें।
    इसके बाद खुलने वाले मेन्यू में Emergency location Service पर टैप करें और उसे ऑन कर दें।

अब आपके फोन पर इमरजेंसी लोकेशन सर्विस ऑन हो चुकी है और आप अगर 112 नंबर पर कॉल करते हैं, तो आपकी लोकेशन भी इमरजेंसी सर्विसेज के पास खुद ही पहुंच जाएगी।

फिलहाल इस राज्य में एक्टिव
यह सर्विस फिलहाल उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है और इसे पूरे भारत में उपलब्ध कराने के लिए काम किया जा रहा है। बता दें कि इसे उत्तर प्रदेश पुलिस और Pert Telecom Solutions की मदद से 112 इमरजेंसी सिस्टम से लिंक किया गया है। इस सर्विस की टेस्टिंग के दौरान जो खास बात सामने आई थी, उसके मुताबिक अगर इस फीचर को ऑन रखने के बाद 112 नंबर पर की गई कॉल जल्द अचानक कट भी जाए, तो भी इमरजेंसी सर्विसेज के पास कॉल करने वाले की लोकेशन से जुड़ी डिटेल्स पहुंच गई थी।

ध्यान रखने वाली बातें
अगर आप अपने फोन पर इस फीचर को सुरक्षा के नजरिए से ऑन करते हैं, तो बता दें कि इसके बेहतर तरीके से काम करने के लिए अपने फोन की लोकेशन सर्विसेज को ऑन रखें। इसके अलावा हो सकता है कि पहली बार इसका इस्तेमाल करने पर आपको अपने डिवाइस की लोकेशन इस्तेमाल करने की अनुमति देनी पड़े। ऐसे में 112 नंबर पर कॉल करने पर अगर आपसे लोकेशन एक्ससे करने की अनुमति मांगी जाए, तो तमाम अनुमतियां जरूर दें।

admin

Related Posts

WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय