परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे कांग्रेस विधायक हुए हादसे का शिकार, विधायक समेत 9 लोग घायल

सोनभद्र
परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे कांग्रेस विधायक इन्द्र कुमार साव रविवार को हादसे का शिकार हो गए। मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ पर उनकी कार को कोयला लदे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में इन्द्र कुमार के परिवार के छह सदस्यों समेत नौ लोग घायल हुए हैं। इन्द्र कुमार साव छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा से कांग्रेस विधायक हैं। विधायक मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर पाकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, स्वजन उन्हें छत्तीसगढ़ लेकर चले गए। हादसे में ट्रक चालक आरंगपानी गांव निवासी ट्रक चालक तेजनारायण गोंड भी घायल हुआ है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

परिवार समेत जा रहे थे प्रयागराज
इन्द्र कुमार साव सुबह पत्नी प्रतिमा व बेटियों श्रुति, स्वाति, रिश्तेदारों मधुरिमा, सरस्वती और पीएसओ तोकेश्वर यादव के साथ कुंभ स्नान के लिए महिंद्रा एसयूवी कार से बलरामपुर से प्रयागराज के लिए चले थे। कार द्वारिका साहू चला रहे थे।

सुबह 10 बजे हुआ हादसा
द्वारिका ने बताया कि सुबह करीब दस बजे नधिरा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने ओवरटेक के चक्कर में नियंत्रण खो दिया और उनकी कार से सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एयर बैग से बची जान
टक्कर के कारण कार में लगे एयर बैग खुल जाने से विधायक सहित उनके परिवार के लोगों की जान बच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल प्रतिमा समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन स्वजन उन्हें लेकर छत्तीसगढ़ चले गए।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

    योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर