पेरू बॉर्डर के पास कोलंबिया का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत

बोगोटा

कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में बीते दिन सोमवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 125 लोगों में से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है।

यह घटना कोलंबियाई वायु सेना के हाल के इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी। दुर्घटना के मलबे और राख के बीच अभी भी लगभग दो दर्जन लोग लापता हैं। पुटुमायो विभाग के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने स्थानीय समाचार आउटलेट को बताया कि 66 लोग मारे गए, कई लोग घायल हुए और 21 लोग लापता हैं।

कब और कैसे हुई दुर्घटना?
रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर बताया कि यह दुर्घटना तब हुई, जब लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस C-130 परिवहन विमान पेरू की सीमा पर स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि मरने वालों और घायल लोगों के आंकड़े बदल भी सकते हैं।

फायरफाइटर एडुआर्डो सैन जुआन कैलेजास ने बताया कि माना जा रहा है कि जब विमान उड़ान भर रहा था तो रनवे के आखिर के पास उसे किसी चीज से टक्कर लगी। इसके बाद जब विमान नीचे गिर रहा था तो उसका एक पंख एक पेड़ से टकरा गया। उन्होंने आगे बताया कि इस दुर्घटना के कारण विमान में आग लग गई और उसमें रखे कुछ विस्फोटक उपकरण फट गए।

घटना का वीडियो वायरल
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूरदराज के इस इलाके के रहने वाले लोग सबसे पहले बचाव कार्य के लिए आगे आते हुए और कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिलों पर घायल सैनिकों को बिठाकर कच्ची सड़क पर तेजी से दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं।

बाद में सेना के वाहन भी वहां पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल तक पहुंचना काफी मुश्किल था और इसकी वजह से बचाव कार्यों में बाधा आ रही थी।

admin

Related Posts

आतंक फंडिंग केस में सख्ती: आसिया अंद्राबी को लाइफ टर्म, दो सहयोगियों को 30-30 साल कैद

नई दिल्ली दिल्ली की एक अदालत ने कश्मीर की अलगाववादी नेता और दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को उम्रकैद और उसकी दो सहयोगियों सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को 30-30…

SC का आदेश: हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़ने पर अनुसूचित जाति का दर्जा जाएगा रद्द

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसले में साफ कर दिया है कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने वाले व्यक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 2-0 से हराकर ईएफएल कप का खिताब जीता

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 2-0 से हराकर ईएफएल कप का खिताब जीता

टीम इंडिया का अफ्रीका सीरीज के लिए ऐलान, अनुष्का शर्मा की एंट्री से माहौल गरम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का अफ्रीका सीरीज के लिए ऐलान, अनुष्का शर्मा की एंट्री से माहौल गरम

रिंकू सिंह को सीएम योगी से मिलेगी सरकारी नौकरी, आज नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
रिंकू सिंह को सीएम योगी से मिलेगी सरकारी नौकरी, आज नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड के बीच होगी 4 टेस्ट की बड़ी सीरीज

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड के बीच होगी 4 टेस्ट की बड़ी सीरीज

भारत का क्रिकेट कैलेंडर: 18 महीने तक नॉनस्टॉप मुकाबले, आराम के लिए भी नहीं मिलेगा वक्त

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
भारत का क्रिकेट कैलेंडर: 18 महीने तक नॉनस्टॉप मुकाबले, आराम के लिए भी नहीं मिलेगा वक्त

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया