कोतवाली थाना में कालेज छात्रा ने एक युवक पर प्यार और फिर विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत की

जबलपुर
कोतवाली थाना में कालेज छात्रा ने एक युवक पर प्यार और फिर विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत की है। छात्रा (24) की वर्ष 2021 में सोशल मीडिया पर पनागर बम्हनौदा निवासी सौरभ लोधी से मित्रता हुई। कुछ दिन सोशल मीडिया पर चैट के बाद दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर आपस में साझा किया। उनकी मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपित ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर दोनों अकेले में मिलने लगे।

इस दौरान आरोपित उखरी चौक स्थित होटल नीलकंठ और होटल राॅयल इन में छात्रा को साथ लेकर गया। छात्रा के साथ शीघ्र विवाह करने का झांसा देकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। कई बार आरोपित छात्रा को अपने दोस्त के घर पर ले गया, वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा जब भी उससे विवाह के लिए कहती वह शीघ्र घरवालों से बात करने की बात कहता। उसकी बात को टाल देता। कुछ दिन पूर्व छात्रा ने युवक पर विवाह के लिए दबाव बनाया। घरवालों से बात कर तिथि तय ना करने पर उसकी हरकत के बारे में उनको जानकारी देने की बात कही।

इस पर युवक ने छात्रा से कहा कि वह अपने माता-पिता को रिश्ते के लिए उसके घर जाने बोले। छात्रा के कहने पर जब उसके माता-पिता युवक के घर पहुंचे और विवाह का प्रस्ताव रखा तो युवक के माता-पिता चौंक गए। उन्होंने विवाह से मना कर दिया। युवक का विवाह एक अन्य युवती के साथ तय हो जाने की जानकारी दी। यह पता चलने पर छात्रा ने युवक को समझाने का प्रयास किया। जब वह विवाह के लिए नहीं माना तो छात्रा ने आरोपित सौरभ लोधी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस फरार आरोपित सौरभ की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    संध्या आरती के साथ महाकाल रंगोत्सव की शुरुआत, आस्था और उत्सव का संगम

    उज्जैन  धर्मनगरी उज्जैन में रंगोत्सव की शुरुआत इस बार भी परंपरा और आध्यात्म के संग होगी। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 02 मार्च को संध्या आरती के बाद प्राचीन…

    भोजशाला-कमाल मौला दरगाह मामला: निर्माण में मंदिर संरचना के इस्तेमाल को लेकर नया दावा

    धार  भोजशाला को लेकर एएसआई ने कोर्ट में दो हजार पेज की रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में खुदाई के दौरान मिली मूर्तियों, सिक्कों और अन्य अवशेषों का उल्लेख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 3 views
    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल