ई-मेल के जरिए कांदिवली वेस्ट में स्थित एक कॉलेज को बम की धमकी मिली, ऐसे ही पहले स्कूल को मिली थी धमकी, जांच जारी

मुंबई
कांदिवली वेस्ट में स्थित एक कॉलेज को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। पुलिस ने कहा कि जानकारी मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल कॉलेज की आधिकारिक ईमेल-आईडी पर भेजा गया था। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है और इस संबंध में अन्य कोई जानकारी इस समय नहीं मिल पाई है।

पहले स्कूल को मिली थी धमकी
बता दें कि गुरुवार को मुंबई के जोगेश्वरी-ओशिवारा इलाके में स्थित एक स्कूल को भी बम की धमकी मिली थी। इस धमरी भरे ईमेल के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची। मुंबई पुलिस के अनुसार, छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्फोटक का पता लगाने वाली टीम के साथ लोकल लॉ इन्फोर्समेंट को स्कूल में गहन जांच शुरू करने के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने ईमेल के जरिए 400 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मामले का खुलासा किया था और इस मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया था।

स्कूल का छात्र था आरोपी
पुलिस की कार्रवाई के बाद, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र की प्रगति को अस्थिर करना भ्रष्ट दिमाग का काम है। गोयल ने संवाददाताओं से कहा था कि हमें भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी विभाजनकारी ताकतों से सावधान रहना होगा और हमें उनसे पूरी ताकत से लड़ना होगा।'
आरोपी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र था। दक्षिण जिला पुलिस के साइबर सेल द्वारा गहन तकनीकी जांच के बाद उसकी पहचान हो पाई और उसे पकड़ लिया गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी फोरेंसिक जांच की गई। डिजिटल साक्ष्य से पता चला कि आरोपी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजने में शामिल था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए गुमनाम और एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवाओं का इस्तेमाल किया, लेकिन अंत में तकनीक की ही मदद से उसे पकड़ा गया।

आरोपी ने कबूला था जुर्म
पुलिस ने कहा कि बरामद डिजिटल उपकरणों और आरोपी के कबूलनामे के आगे के एनालिसिस पर यह स्थापित हुआ कि अब तक वह दिल्ली के 400 से अधिक स्कूलों को भेजे गए इसी तरह के धमकी भरे ईमेल के कई पिछले मामलों में शामिल था। बता दें कि 8 जनवरी, 2025 को, दिल्ली के लगभग 23 स्कूलों को उनके परिसर में बम रखे जाने की चेतावनी वाले धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे दहशत फैल गई थी। स्कूलों को बंद करा दिया गया था और शैक्षणिक गतिविधियां बाधित हुई थीं।

  • admin

    Related Posts

    मालदा हिंसा के मास्टरमाइंड को बागडोगरा एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार, भागने की कोशिश में था

    कोलकाता पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. बंगाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम…

    उत्तराखंड में 250 मदरसों को किया जाएगा स्कूल में रूपांतरित, ताले लगवाए गए

    देहरादून  उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग किए जाने पर विवाद बढ़ गया है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मदरसों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 0 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा