अजमेर से दिया कुमारी का दो टूक संदेश— विकास वही जो धरातल पर नज़र आए

अजमेर
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए सरकार के दो वर्षों के कार्यों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में अजमेर सहित पूरे प्रदेश में सर्वांगीण विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे जनता से किए थे, उन्हें केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रखा बल्कि धरातल पर उतारकर पूरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करते हुए अब तक 90 हजार से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर भी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जनता को केवल गुमराह किया गया। सड़कों की बदहाली और अपराध के बढ़ते आंकड़े किसी से छिपे नहीं थे। वर्तमान सरकार ने सड़कों के दुरुस्तीकरण के साथ-साथ अपराध दर में भी कमी लाकर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पेपर लीक के मामलों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कई पेपर लीक हुए, जबकि वर्तमान सरकार ने न केवल पेपर लीक को रोका बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई।
प्रेस ब्रीफिंग के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जन जागृति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोगों से यातायात नियमों की पालना करने की अपील की। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने के लिए प्रगति रथों को भी रवाना किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भढ़ाना, महापौर बृजलता हाड़ा, उप महापौर नीरज जैन, अजमेर देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

कोर्ट के आदेश से हड़कंप: 9,500 मकान होंगे ध्वस्त, बिजली-पानी कनेक्शन भी कटेंगे

जोधपुर. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वनभूमि के अलग-अलग सात वनखंडों में 9,526 से अधिक अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका के तहत…

रोजगार की बड़ी खबर: पचपदरा रिफाइनरी से 50 हजार युवाओं को मिलेगा जॉब मौका

बालोतरा. पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास की धुरी बन रही पचपदरा रिफाइनरी अब पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और क्रूड ऑयल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान