सिडनी में शतक की गूंज: स्टीव स्मिथ ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने ही देश के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का एक बड़ा रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में सिडनी के मैदान पर स्टीव स्मिथ ने एक शानदार सेंचुरी ठोकी। इसी पारी के दौरान वह इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए और सर डॉन ब्रैडमैन का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूट गया।
 
स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में 129 रन की पारी खेली और तीसरे दिन के खेल के बाद नाबाद लौटे। 129 रनों के साथ इंग्लैंड के खिलाफ उनके रनों की संख्या इंटरनेशनल क्रिकेट में 5085 हो गए, जबकि डॉन ब्रैडमैन ने 5028 रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे। ब्रैडमैन ने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेली है, जबकि स्मिथ ने टी20 और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर यह आंकड़ा हासिल किया है।

स्मिथ दुनिया के चौथे ऐसे बल्लेबाज भी बन गए, जिन्होंने एक देश के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने दो देशों के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की हुई है, जबकि विराट कोहली भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। बाकी दो नाम स्मिथ और डॉन ब्रैडमैन के हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6707 और श्रीलंका के खिलाफ 5108 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली ने 5551 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन
6707 – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
5551 – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
5108 – सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका
5085* – स्टीवन स्मिथ बनाम इंग्लैंड
5028 – डॉन ब्रैडमैन बनाम इंग्लैंड

दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का ये मौजूदा एशेज सीरीज में पहला शतक है। अभी तक वे इस सीरीज में एक अर्धशतक ही जड़ पाए थे। हालांकि, कप्तान के तौर पर उन्होंने दो मैच इस सीरीज में जिताए हैं। एक मैच हारे हैं और एक मुकाबला जारी है। स्मिथ के टेस्ट शतकों की संख्या अब 37 हो चुकी है। 11 महीने के बाद स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा है। आखिरी शतक उनका फरवरी 2025 में श्रीलंका में आया था।

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज