डिजिटल अरेस्ट का मामला मुंबई में भी हुआ, लेकिन युवक ने ऐसी चली चाल कि फर्जी पुलिस अधिकारी ने खुद काटा फोन

मुंबई
आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले खूब आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई में भी आया। लेकिन यहां पर युवक की चालाकी देखकर ठग खुद ही परेशान हो उठा। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही वक्त के बाद स्कैमर खुद ही फोन काटने पर मजबूर हो गया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। स्कैम करने वाले ने कहाकि वह मुंबई के अंधेरी ईस्ट पुलिस थाने से बोल रहा है।

वीडियो की शुरुआत में पुलिस अधिकारी कहता है कि मैं अंधेरी ईस्ट पुलिस थाने से बोल रहा हूं। फोन उठाने वाला शख्स अपना चेहरा नहीं दिखाता है। बदले में वह अपने छोटे पपी को मोबाइल कैमरे के सामने रख दिया। इसके बाद वह तथाकथित पुलिसवाले से बोलता है, ‘यह लीजिए सर। आ गया मैं कैमरे के सामने।’ इसके बाद वह पपी को कैमरे के और करीब ले जाता है।

इस तरह का जवाब मिलते ही पुलिस अधिकारी बताने वाला शख्स भी हैरान रह जाता है। वह मुस्कुराने लगता है और अपना चेहरा कैमरे से हटा लेता है। इस पर वह शख्स कुत्ते को कैमरे पर रखते हुए कहता है। अरे यह रहा है मैं। अरे, थानेदार। दिख रहा है? अरे नकली वर्दी। इसके बाद वह हंसने लगता है। यह सब देखकर स्कैमर भी फ्रस्ट्रेट होने लगता है। वह अपना चेहरा कैमरे से हटा लेता है और फोन काट देता है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में डिजिटल अरेस्ट के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। इन मामलों ने अधिकारियों को भी परेशान कर दिया है। कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु में रहने वाले एक जापानी शख्स के साथ 35.5 लाख रुपए की ठगी की गई। स्कैमर्स ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाया था। इसके बाद युवक से विभिन्न माध्यमों से पैसे उगाहे गए। वहीं, बेंगलुरु के ही एक टेकी को डिजिटल अरेस्ट करके 11.8 करोड़ उगाह लिए गए थे।

  • admin

    Related Posts

    ईरान के बीच इटली ने ट्रंप को तगड़ा झटका, अमेरिकी वॉरप्लेन को अपने बेस पर लैंडिंग से रोका

    रोम  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ना उनके यूरोपीय सहयोगियों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा. हाल ही में स्पेन ने कहा कि ईरान पर हमला…

    अमेरिका ने दिया राहत का सिग्नल, ट्रंप बोले- युद्ध रुकने की संभावना, बाजार में तेजी के संकेत

    वाशिंगटन शेयर बाजार में बड़ी तेजी का संकेत दिखाई दे रहा है. मंगलवार को वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई, जो अमेरिकी बाजारों के लिए एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात