मासूम से दरिंदगी का मामला: चॉकलेट के बहाने आरोपी नानी-पोता पुलिस की गिरफ्त में

 

सूरजपुर

 प्रतापपुर थानाक्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने नानी-पोते को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना प्रतापपुर थानाक्षेत्र की है. मंगलवार को आरोपी पड़ोसी (उम्र 25 वर्ष लगभग) मासूब बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने घर ले गया. अपने घर पर ही उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया.

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस हैवानियत को अंजाम देने के बाद, आरोपी की नानी ने अपने पोते की गलती को छुपाने और साक्ष्य नष्ट करने में पूरी मदद की.

मासूम की हालत गंभीर

वारदात के बाद बच्ची की हालत बेहद गंभीर हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, मुख्य आरोपी और उसकी नानी दोनों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसके बाद अदालत ने दोनों हैवानों को जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में जल्द से जल्द चालान पेश कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे.

admin

Related Posts

अक्षय तृतीया से पहले बाल विवाह पर सख्ती, डॉ. वर्णिका शर्मा के सख्त निर्देश

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिनांक 10-04-2026 को आगामी 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर्व के परिप्रेक्ष्य में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों एवं जिलों में बाल…

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : अरुण साव

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव आज रायपुर के जोरा स्थित इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में आयोजित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट-2026 के समापन समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें