ऑटो में एक व्यापारी का 17 लाख रुपया छूटा, ड्राइवर ने उसका पूरा पैसा लौटाया, हो रही जमकर तारीफ

आइजोल 
मिजोरम के एक ऑटो ड्राइवर ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने तमाम लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। इस ड्राइवर के ऑटो में एक व्यापारी का 17 लाख रुपया छूट गया था। बाद में ड्राइवर ने उसका पूरा पैसा लौटा दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोग इस ऑटो ड्राइवर की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। सभी लोग कह रहे हैं आज के वक्त में भी ऐसा ईमानदार व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है।

व्यापारी ने बुक किया था ऑटो
जानकारी के मुताबिक म्यांमार का रहने वाला व्यापारी गुरुवार सुबह नौ बजे मिजोरम के लांगतलाई पहुंचा था। यहां पर उसने एक ऑटो रिक्शा किराए पर बुक किया। ऑटो में बैठकर वह घूमता-फिरता रहा। लेकिन जाते समय रुपयों से भरी पॉलिथिन की थैली ऑटो में ही भूल गया। जब व्यापारी वापस होटल पहुंचा तो उसे रुपयों के बारे में याद आया। इसके बाद उसने होटल में खोज-बीन शुरू की। जानकारी होने के बाद होटल स्टाफ ने भी अपनी तरफ से तलाशी अभियान चलाया। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।

होटल पहुंच गया व्यापारी
वहीं, जब लाहमिंगमुआना को जब अपने ऑटो में रुपयों से भरी थैली मिली तो उसे पूरा माजरा समझ आ गया। वह तत्काल उस होटल पहुंचा जहां पर उसने व्यापारी को छोड़ा था। यहां पर उसने व्यापारी को 17 लाख रुपए की रकम लौटा दी। रुपए पाने के बाद व्यापारी बहुत ज्यादा खुश हो गया। उसने ऑटो ड्राइवर को कुछ इनाम देना चाहा, लेकिन ड्राइवर ने कुछ भी लेने से इनकार कर दिया। लांगतलाई ऑटो रिक्शा ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी जाथियांगा ने ऑटो ड्राइवर के इस काम की जमकर तारीफ की है।

 

admin

Related Posts

इंडिगो और एअर इंडिया का DGCA आदेश पर विरोध, महंगे टिकटों का खतरा जताया

 नई दिल्ली आपने कभी फ्लाइट बुक की होगी तो देखा होगा कि टिकट का दाम अलग होता है और सीट चुनने का चार्ज अलग. विंडो सीट चाहिए? पैसे दो. आगे…

ट्रंप का बड़ा बयान, मिशन ईरान खत्म होने के बाद जंग पर लग सकता है ब्रेक

वाशिंगटन अमेरिका-ईरान युद्ध के 21वें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला 'एग्जिट प्लान' साझा किया है.  'ट्रुथ सोशल' पर जारी एक विस्तृत पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार