लॉरी से टकराई बस, अचानक आग की लपटें उठीं, कर्नाटक में 9 की दर्दनाक मौत

चित्रदुर्ग
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बृहस्पतिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक लॉरी और एक प्राइवेट ट्रैवल बस के बीच जोरदार टक्कर हुई. टक्कर के बाद बस और लॉरी दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में बस पूरी तरह जल गई, जिससे कई यात्रियों की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार कर्नाटक में एक लॉरी एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस से टकरा गई और उसमें आग लग गई. इस हादसे में बस पूरी तरह जल गई जिससे बस में सवार कई यात्रियों की मौत हो गई. यात्रियों को लेकर बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा होते हुए गोकर्ण जा रही थी. हादसा हिरियुर गोरलाट्टू क्रॉस के जवनगोंडानहल्ली में हुआ. लॉरी से टकराने के बाद बस से अचानक आग की लपटें उठने लगी. जैसे ही यात्रियों ने भागने की कोशिश की आग ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी विकराल थी कि कई जिंदगियां समाप्त हो गईं.

यह हादसा आज गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुआ. इस हादसे पर अधिकारियों का कहना है कि लॉरी ड्राइवर समेत कम से कम 9 से यात्रियों की मौत हो गई. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया गया. वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि हादसे के समय बस में 30 यात्री सवार थे. हादसे के बारे में और अपडेट का इंतजार है.

अधिकारी का बयान
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कुमारस्वामी बी.टी. का मीडिया को दिये बयान में कहा,'बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक बस का एक्सीडेंट हो गया. एक लॉरी उल्टी दिशा से आ रही थी और बस से टकरा गई, जिससे यह एक्सीडेंट हुआ. लॉरी ड्राइवर की मौत हो गई और उसके शव को हॉस्पिटल के मॉर्चरी में रखवा दिया गया है.

इस दुर्घटना में बुजुर्गों समेत 12 घायल लोगों को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 9 लोगों को तुमकुरु के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा पैसेंजर थे. यह लॉरी ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ. शवों की पहचान करने का काम किया जाना है.' बता दें कि हाल ही में आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में भी कुछ इसी तरह की दुर्घटना हुई थी.

admin

Related Posts

‘वॉटर वॉर’ का अलर्ट: खर्ग और बंदर अब्बास से तेल और जहाजों की सप्लाई रोकने की योजना

वाशिंगटन पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की ‘शांति वार्ता’ पटरी से उतरते ही डोनाल्ड ट्रंप का पारा चढ़ गया है. अब ट्रंप ने सीधी धमकी दे डाली है कि अमेरिका खुद स्ट्रेट…

अरब सागर में पाकिस्तान नौसेना पर हमला, तीन जवानों की मौत से बढ़ी चिंता

इस्लामाबाद  पाकिस्तान की नेवी के एक जहाज पर अरब सागर में हमला हुआ है। इसमें कम से कम तीन पाकिस्तानी नौसेना कर्मियों की मौत हुई है। बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी फाइनल में हारकर बने उपविजेता

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी फाइनल में हारकर बने उपविजेता

यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच