स्वास्थ्य और स्टाइल का मेल: स्मार्टवॉच में बीपी मॉनिटर, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली

Huawei ने शुक्रवार को भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Watch D2 लॉन्च कर दी है। यह एक खास हेल्थ-फोकस्ड स्मार्टवॉच है जिसमें 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत है कि यह ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग कर सकती है। यह एक ऐसा अनोखा फीचर है, जो कि आमतौर पर स्मार्टवॉच में नहीं मिलता। बता दें कि इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी मिलता है। Huawei Watch D2 में ECG, स्किन टेम्प्रेचर सेंसर भी दिए गए हैं। इसके अलावा इस वॉच में SpO2 यानी ब्लड ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट सेंसर भी दिए गए हैं। यही वजह है कि यह वॉच फिटनेस के शौकीनों लोगों के लिए बेहद खास है। यह स्मार्टवॉच 80 से ज्यादा वर्कआउट मोड सपोर्ट करती है।

कीमत और उपलब्धता
भारत में Huawei Watch D2 की कीमत 34,499 रुपये रखी गई है। आप इसे आज से ही Amazon, Flipkart और Rtcindia.net वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 5 अक्टूबर तक इस स्मार्टवॉच को इंट्रोडक्टरी ऑफर के साथ 33,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और गोल्ड दो कलर ऑप्शन में खरीदी जा सकती है।

डिस्प्ले और डिजाइन
Huawei Watch D2 में 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,500 निट्स है। इस वजह से इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वॉच में Always-on Display (AOD) मोड मिलता है, जिससे आप हमेशा समय और जरूरी जानकारी देख सकते हैं। बता दें कि बीपी मापने के लिए इस वॉच में 26mm का मैकेनिकल एयरबैग फीचर भी दिया गया है जो ब्लड प्रेशर मापने में मदद करता है।

यह स्मार्टवॉच एल्युमिनियम एलॉय से बनी है जो इसे मजबूत और हल्का दोनों बनाती है। Huawei Watch D2 में Ambulatory Blood Pressure Monitorin (ABPM) फीचर है। इसे यूरोप में CE-MDR मेडिकल डिवाइस सर्टिफिकेशन और चीन के National Product Administration से भी सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यानी यह एक मेडिकली सर्टिफाइड डिवाइस है।

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स
ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग के अलावा, Huawei Watch D2 रियल-टाइम सिंगल-लीड ECG डेटा भी देती है। यह आपको इर्रेगुलर हार्ट रिदम और संभावित आपातकाल का पता लगाने में मदद करती है। इसमें और भी कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂, नींद की निगरानी, स्ट्रेस मॉनिटरिंग।

यह वॉच आपकी हेल्थ मेट्रिक्स के आधार पर पर्सनलाइज्ड रिमाइंडर और हेल्थ रिपोर्ट भी देती है। Huawei Watch D2 IP68 रेटिंग के साथ आती है। यह Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करती है और Huawei Health ऐप के जरिए पेयर की जा सकती है।

आप इस स्मार्टवॉच से सीधे कॉल उठा सकते हैं, रिजेक्ट कर सकते हैं और कॉल लॉग देख सकते हैं। इसमें नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और मौसम की जानकारी भी दिखाई देती है। फिटनेस के शौकीनों के लिए इसमें 80 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। आप पेयर किए गए ऐप के जरिए वॉच फेस को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। बैटरी लाइफ की बात करें तो कंपनी का दावा है कि नॉर्मल इस्तेमाल में यह 7 दिनों तक चल सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।

admin

Related Posts

सफलता के लिए जीवन में अनुशासन और आजादी का सही तालमेल जरूरी

आजकल का युवा वर्ग आजादी का मतलब अनुशासनहीनता से लगाता है। जबकि लाइफ में अगर सक्सेजफुल होना है तो डिसिप्लिन का होना बेहद जरूरी है। अनुशासन केवल शिक्षा की उम्र…

पैरों में सूजन और दर्द को न करें नजरअंदाज रिसर्च में खुलासा आपके जीन बढ़ा सकते हैं खून के थक्के जमने का खतरा

 पैरों में अचानक दर्द, सूजन या भारीपन महसूस होना कई बार साधारण समस्या लग सकता है, लेकिन इसके पीछे खून के थक्के बनने जैसी गंभीर वजह भी हो सकती है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम