गुजरात के के एक गांव का 7 वर्षीय बालक एचएमपीवी पॉजिटिव आया गया, अब तक ये तीसरा केस

अहमदाबाद
गुजरात के साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील के एक गांव का 7 वर्षीय बालक ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) पॉजिटिव आया है। बालक में वायरस के लक्षण को देखते हुए उसे प्रांतिज के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां संदिग्ध केस को देखकर अहमदाबाद और गांधीनगर के स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पल लेकर जांच की गई थी। सैम्पल पॉजिटव आने की जानकारी मिली है। फिलहाल बालक प्रांतिज के बेबीकेयर हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर है।

गुजरात में एचएमपीवी के अब तक 3 केस आ चुके हैं। इनमें दो बच्चे हैं, जबकि एक वृद्ध व्यक्ति शामिल है। हालांकि एक बच्चे को हॉस्पिटल से छु‌ट्टी दी जा चुकी है। गुजरात में पहला केस 6 जनवरी को पता चला था और दो माह के बच्चे काे अहमदाबाद के चांदखेड़ा स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल बच्चे को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। गुजरात में दूसरा केस अहमदाबाद के वस्त्रापुर से सामने आया। यहां 80 साल के वृद्ध में एचएमपीवी वायरस पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वहीं तीसरा केस साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील अंतर्गत एक ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिक परिवार के 7 वर्षीय बच्चे का है। बच्चे काे तीन दिन पूर्व सर्दी, बुखार और श्वास लेने में तकलीफ के चलते जिले के हिम्मतनगर के बेबीकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बच्चे की एक्सरे रिपोर्ट की, जिसमें न्यूमोनिया के लक्षण पाए गए। बाद में सैम्पल काे निजी लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया। गुरुवार काे आई जांच रिपोर्ट में बच्चे में एचएमपीवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इस रिपाेर्ट की जिला स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई। जिसके बाद साबरकांठा जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी हॉस्पिटल पहुंचकर बच्चे का सैम्पल लिया और उसे गांधीनगर और अहमदाबाद लैब भेजा। वहां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

बेबीकेयर हॉस्पिटल की मेडिकल ऑफिसर डॉ स्मृति मेहता ने बताया कि तीन दिन से बच्चा अस्पताल में भर्ती है। वर्तमान में बच्चा आईसीयू के वेंटीलेटर पर है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उसका इलाज किया जा रहा है। बच्चे की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है।

 

  • admin

    Related Posts

    अरब सागर में पाकिस्तान नौसेना पर हमला, तीन जवानों की मौत से बढ़ी चिंता

    इस्लामाबाद  पाकिस्तान की नेवी के एक जहाज पर अरब सागर में हमला हुआ है। इसमें कम से कम तीन पाकिस्तानी नौसेना कर्मियों की मौत हुई है। बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया…

    रोहतक PGIMS से दिल्ली तक बना जीवन का रास्ता, एक डोनर ने बचाईं कई जानें

    रोहतक यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि समय के खिलाफ दौड़ती जिंदगी की एक सांस रोक देने वाली यात्रा है… जहां हर सेकंड की कीमत किसी की धड़कन तय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

    आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा