टीके की डबल डोज से 3 माह की मासूम बच्ची की मौत, नर्स पर लापरवाही का आरोप

भानुप्रतापपुर

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के चलते एक 3 माह के मासूम बच्ची की मौत हो गई. जिले के नेहरूनगर में मासूम को टीकाकरण के लिए ले जाया गया था, परिजनों का आरोप है कि यहां नर्स ने गलत टीका लगा दिया, जिसके बाद मासूम की जान चली गई. परिजनों ने इस मामले की शिकायत भानुप्रतापपुर थाने और एसडीएम भानुप्रतापपुर के पास की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम को 3 महीने में लगने वाला टीका सही ढंग से लगाया गया, लेकिन उसके बाद 9 महीने में लगने वाला टीका भी गलती से उसी बच्चे को लगा दिया गया. इस दौरान परिजनों के सवाल करने पर नर्स ने यह कहकर टाल दिया कि “कुछ नहीं होता” इसके बाद, बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे भानुप्रतापपुर के शासकीय अस्पताल में दिखाया गया, जहां उसे सिरप दे कर घर भेज दिया गया. हालांकि, बच्चे की हालत और बिगड़ने पर परिजनों ने उसे धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मासूम ने दम तोड़ दिया.

पता चला कि बच्ची को दूसरी बार लगाए गए गलत टीके के कारण मासूम को गंभीर संक्रमण हुआ और उसकी मौत हो गई. वहीं, तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी.

  • admin

    Related Posts

    सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा

    रायपुर ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘रामलला दर्शन योजना’ के तहत अयोध्या धाम की पावन यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट…

    खेत से लौट रहा था किसान, बुजुर्ग की पीटकर हत्या करने वाला SDM गिरफ्तार

    बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस ने एसडीएम समेत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी