परीक्षा देने जा रही 10वीं की छात्रा रोड़ एक्सीडेंट घायल, घायल अवस्था में दी परीक्षा

मुरैना
कैलारस हाई स्कुल की बोर्ड परीक्षा का गुरुवार से प्रारंभ हुई है। परीक्षा देने जा रही 10 वीं की छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे का शिकार हुई छात्रा को परिजनों की सहायता से कैलारस अस्पताल पर उपचार दिया गया। जिसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों से जिद कर परीक्षा देने पहुंची जहाँ घायल छात्रा ने अपना हिंदी बिषय का प्रश्नपत्र दिया है। घायल अवस्था में छात्रा ने वोर्ड परीक्षा दी, इससे सभी लोग छात्रा के साहस की तारीफ कर रहे है।

मध्यप्रदेश में आज से हाई स्कुल बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हुई है। आज गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे एचोली गांव से खुशबु पुत्र राजेश धाकड़ उम्र 15 वर्ष परीक्षा देने कैलारस आ रही थी। इसी दौरान नैपरी पुल के पास अज्ञात बस की टक्कर से दुर्घटना हो गई। सड़क दुर्घटना में छात्रा को काफ़ी चोटे आई। स्थानीय लोगो की सहायता से छात्रा ओर उसके परिजन को कैलारस अस्पताल लाया गया। जहाँ घायल को कैलारस बीएमओ डॉ एस आर मिश्रा ने उपचार दिया। इलाज के बाद घायला छात्रा खुशबू धाकड़ को पुलिस के द्वारा परीक्षा केंद्र आश. आचार्य नरेंद्र देव डीएलएड कॉलेज कैलारस ले जाया गया। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा केंद्र प्रभारी संजय शर्मा ने कहा आप आगे परीक्षा दे लेना लेनिक छात्रा ने कहा सर मेरी एक साल खराब हो जाएगी। छात्रा के साहस को देखते हुए परीक्षा केंद्र प्रभारी ने घायला छात्रा के लिए अलग से व्यवस्था की ओर छात्रा ने अपनी परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र के साथ साथ जिसने भी इस घटना के बारे में सुना तो सभी ने छात्रा खुशबु की सराहना की है।

कैलारस थाना पुलिस के द्वारा दुर्घटना में घायल छात्रा खुशबु धाकड़ को लाया गया। छात्रा के साहस ओर उसकी हालत को देखते हुए, महिला शिक्षक को ड्यूटी पर लगाया गया साथ ही उसका बेहतर तरिके से ख्याल रखा गया। छात्रा ने अपना पेपर सकुशल दिया ओर अपने परिजनों के साथ घर बापस गई। यह उन सभी छात्र छात्राओं के लिए मिशाल है जो परीक्षा से कतराते है ओर बहाने बनाते है। संजय शर्मा, परीक्षा केंद्र प्रभारी, आश. आचार्य नरेंद्र देव डीएलएड कॉलेज कैलारस

admin

Related Posts

बिजली बिल में चार गुना उछाल, स्मार्ट मीटर की वजह से हुआ विवाद; आयोग ने मांगी मुआवजे की कार्रवाई

 ग्वालियर  ग्वालियर में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खिलाफ दायर एक महत्वपूर्ण प्रकरण में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग…

सैलरी से ज्यादा कमाई वाले IPS अफसर, मध्य प्रदेश में करोड़ों की संपत्ति का पर्दाफाश

भोपाल  मध्यप्रदेश कैडर के कई आईपीएस अधिकारी अपनी सैलरी से ज्यादा कमाई किराए और संपत्तियों से कर रहे हैं। यह खुलासा केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को सौंपे गए वार्षिक संपत्ति विवरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर