भाजपा ने संगठन पर्व के तहत दिसंबर में बूथ और मंडल अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया पूरी की, खत्म होने वाला है इंतजार

प्रयागराज
भाजपा ने संगठन पर्व के तहत दिसंबर में बूथ और मंडल अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया पूरी की। इसकी सूची जनवरी में जारी हुई। इधर, जिला अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गयी है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक हो चुकी है। महानगर, गंगापार और यमुनापार की कमान किसे मिलेगी? उसके लिए होली तक इंतजार करना पड़ेगा।

भाजपा ने अभी तक हर वर्ग के लोगों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इसमें खत्री समाज के वेद प्रकाश गुलाटी, ब्राह्मण से केशरीनाथ त्रिपाठी, राम गोपाल संड, मनोज दुबे जैन से सुनील चंद्र जैन, क्षत्रिय महिला वर्ग से कमला सिंह, पिछडा वर्ग से रणजीत सिंह, वैश्य पिछड़ा वर्ग महिला समाज से शशि वाष्र्णेय, पिछड़ा वैश्य समाज अवधेश चंद्र गुप्ता, सामान्य वैश्य वर्ग से गणेश केसरवानी महानगर अध्यक्ष बने हैं।

वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र भी ब्राह्मण हैं, उन्हें दूसरी बार अवसर मिला है। प्रवक्ता राजेश केसरवानी के अनुसार महानगर अध्यक्ष के लिए 69 लोगों ने आवेदन किया है। जातीय समीकरण के आधार पर अध्यक्ष का चयन हो सकता है। जिनका प्रतिनिधित्व नहीं होगा उन्हें अवसर मिल सकता है। इस दृष्टि से अनुसूचित समाज और पिछड़ा जायसवाल समाज के कार्यकर्ता को मौका मिलने की उम्मीद है। फिलहाल चर्चा में कुंजबिहारी मिश्र, राजेंद्र मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, श्याम चंद्र हेला, प्रमोद मोदी, आशीष गुप्ता, अर्चना शुक्ला, संजय गुप्ता, वरुण केसरवानी, ज्ञानेश्वर शुक्ला, रवि, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, देवेश सिंह, राजेश सिंह पटेल, अनिल भट्ट, सचिन जायसवाल, अनिल केसरवानी, रविंद्र त्रिपाठी जैसे नाम शामिल हैं।
 
गंगापार में 50 दावेदार
गंगापार में जिला अध्यक्ष के लिए 50 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें प्रमुख रूप से अमरनाथ यादव, कविता पटेल, संजय द्विवेदी, निर्मला पासवान, अनिरुद्ध पटेल, आशीष केसरवानी, रोहित केसरवानी, दिलीप यादव का नाम शामिल है। ब्राह्मण या पटेल बिरादरी से अध्यक्ष का चयन हो सकता है।

घोषणा में विलंब से कार्यकर्ता हो रहे निष्क्रिय
यमुनापार इकाई में पार्टी अध्यक्ष की घोषणा में विलंब होने से कार्यकर्ताओं के निष्क्रिय होने की बात कही जा रही है। प्रवक्ता दिलीप चतुर्वेदी के अनुसार कुल 54 लोगों ने दावेदारी की है। सूत्रों का कहना है कि सामान्य वर्ग से इस बार अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लोकसभा और विधानसभा यमुनापार में भाजपा से सामान्य वर्ग की उपस्थिति शून्य हो चुकी है। वर्तमान में जिलाध्यक्ष का दायित्व पिछड़ा वर्ग के पास है। यहां किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल, रंगबलि पटेल के साथ जिला महामंत्री राजेश शुक्ल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण सिंह पप्पू व दिलीप कुमार चतुर्वेदी चर्चा में हैं।

उधर, यमुनापार के 20 मंडलों में एक भी अनूसूचित वर्ग के व्यक्ति को दायित्व न मिलने पर असंतोष है। इस आधार पर कुछ लोग मान रहे कि अनूसूचित वर्ग की झोली में जिला अध्यक्षी जा सकती है। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री आकांक्षा सोनकर, बृजेश भारतीया का नाम प्रमुख है।

admin

Related Posts

प्रयागराज में गरजे डिप्टी CM: ‘नसीमुद्दीन का जाना बेअसर, 2027 में BJP फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार’

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस…

शंकराचार्य विवाद गरमाया: अविमुक्तेश्वरानंद बोले—योगी होकर मुख्यमंत्री रहना कैसे संभव?

वाराणसी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शंकराचार्य की पहचान राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। सवाल यह है कि अगर आप योगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर