नेता प्रतिपक्ष को अहंकारी बताते हुए कहा कि वह लालू यादव के बेटे हैं और यही उनकी ख्याति है: मंत्री गिरिराज सिंह

नई दिल्ली
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बयान को लेकर उन पर हमला बोला है। उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को अहंकारी बताते हुए कहा कि वह लालू यादव के बेटे हैं और यही उनकी ख्याति है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से कहा, "तेजस्वी यादव अहंकार में हैं, उन्हें लगता है कि यहां ‘लोकतंत्र’ नहीं बल्कि ‘राजतंत्र’ है। वह संघर्ष करके राजनीति में नहीं आए हैं बल्कि वह लालू यादव के बेटे हैं और यही उनकी ख्याति है। मैं उनसे यही कहूंगा कि वह अहंकार न करें, क्योंकि रावण का अहंकार भी नहीं चला है तो तेजस्वी और लालू का अहंकार क्या चलेगा।"

दरअसल, भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने होली के दिन मुसलमानों से घरों से नहीं निकलने की अपील की थी, जिसके बाद आरजेडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक के बयान पर कहा था कि इस तरह का बयान कोई कैसे दे सकता है? मुख्यमंत्री कहां हैं? महिला विधायक जमीन से जुड़े मामलों पर सवाल करती हैं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में फटकार लगाते देर नहीं करते हैं, तो क्या भाजपा विधायक के बयान पर मुख्यमंत्री उन्हें फटकार लगाएंगे? भाजपा के रंग में जदयू पूरी तरह आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि जो लोग समाज में जहर फैला रहे हैं, उन्हें रोकने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिम्मत दिखाएं और सदन में माफी मंगवाएं। उनके बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ें, सिर्फ कुर्सी के जुगाड़ में ही मत रहिए। उल्लेखनीय है कि इस बार होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन जुमा है और रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है। इसी कारण देश में होली और जुमे को लेकर जमकर सियासत हो रही है।

  • admin

    Related Posts

    कांग्रेस का बड़ा कदम! बीजेपी के बागी नारायण चौधरी बने भिवंडी के नए मेयर

    भिवंडी महाराष्ट्र के भिवंडी में एक नाटकीय राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली, जहां भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके बागी नेता नारायण चौधरी कांग्रेस और शरद पवार…

    मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम, हेमंत कटारे ने इस्तीफा दिया — जानें वजह

    भोपाल:  Madhya Pradesh की राजनीति में हेमंत कटारे के इस्तीफे के बाद अब एक और बयान चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि  विधानसभा से निकलते समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 0 views
    सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

    होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम की रणनीति तय, हार्दिक सिंह बोले- हम सकारात्मक और आक्रामक हैं

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम की रणनीति तय, हार्दिक सिंह बोले- हम सकारात्मक और आक्रामक हैं

    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त