सर्वे में देखने को मिला, इजरायली नागरिकों का कहना है कि पीएम नेतन्याहू को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए

जरूसलम
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ उनके ही देश में असंतोष चरम पर पहुंच गया है। इसकी बानगी एक सर्वे में देखने को मिली, जिसमें करीब तीन चौथाई इजरायली नागरिकों का कहना है कि पीएम नेतन्याहू को 7 अक्टूबर, 2023 की घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इजरायल डेमोक्रेसी इंस्टीट्यूट द्वारा रविवार को जारी किए गए मासिक सर्वे के नतीजों के अनुसार लगभग 75 फीसदी इजरायलियों का मानना है कि नेतन्याहू को अब अपना पद छोड़ देना चाहिए।

टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी महीने के लिए, किए गए एइजरायली वॉयस इंडेक्स (जो जनता की राय का एक मासिक सर्वेक्षण है) के सर्वे में 48 फीसदी लोगों का कहना है कि नेतन्याहू को तुरंत अपना पद छोड़ देना चाहिए, जबकि 24.5 फीसदी लोगों का मानना ​​है कि गाजा में युद्ध की समाप्ति के बाद उन्हें पीएम पद छोड़ देना चाहिए। इसके अलावा 14.5 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्हें इस्तीफा दिए बिना और पद पर बरकरार रहते हुए गाजा से निपटने की जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए। हालांकि, 10 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जिनका कहना है कि नेतन्याहू को अब न तो जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है और न ही इस्तीफा देने की जरूरत है।
'प्राइम मिनिस्टर नहीं क्राइम मिनिस्टर'

कुल मिलाकर देखें तो इस सर्वे में पाया गया है कि कुल 72.5% लोगों का मानना ​​है कि नेतन्याहू को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अभी या युद्ध के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए, जबकि 87% लोगों का मानना ​​है कि उन्हें 7 अक्टूबर की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, भले ही वे बाद में इस्तीफा दें या नहीं। बता दें कि इजरायल में लंबे समय से लोग 'प्राइम मिनिस्टर नहीं क्राइम मिनिस्टर' नाम का पोस्टर हाथों में थाम नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

यहूदियों में भी भारी रोष
जहां तक बात रही यहूदियों की तो 45% यहूदी उत्तरदाताओं का मानना ​​है कि नेतन्याहू को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, जबकि 59% अरबों का मानना है कि नेतन्याहू को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। यह यहूदियों की तुलना में काफी ज्यादा है। ये सर्वे 25 से 28 फरवरी के बीच कराए गए थे। 73 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इस बात पर अपनी सहमति जताई कि इजरायल को हमास के साथ युद्ध विराम/बंधक वापसी समझौते के दूसरे चरण में आगे बढ़ना चाहिए। इस समझौते में दुश्मनी की पूर्ण समाप्ति, गाजा से वापसी और सभी बंधकों की रिहाई के बदले में फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई शामिल है। गाजा पर समझौते से जुड़े सवाल के उत्तरदाताओं में नेतन्याहू की अपनी लिकुड पार्टी के 61.5% मतदाता शामिल थे। हालांकि समझौते को जारी रखने के लिए समर्थकों की संख्या अन्य गठबंधन दलों के मतदाताओं के बीच विरोधियों से ज्यादा है।

  • admin

    Related Posts

    संसद से बाहर, फिर दिल से बात: इजरायल के विपक्ष ने PM मोदी को दिया खास संदेश

    यरुशलम/नई दिल्ली इजरायल की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक संबोधन से ठीक पहले एक हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला. इजरायली विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया,…

    3716 करोड़ के ‘अबोड’ पर ईडी का एक्शन, अनिल अंबानी केस में अब तक कितनी अटैचमेंट?

    मुंबई  अनिल अंबानी को प्रतर्वतन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा झटका दिया है। ईडी ने एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अनिल अंबानी के घर ‘अबोड’ को कुर्क किया है। इसका मूल्‍य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

    MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल