थाना कोतवाली अनूपपुर में शान्ति समिति बैठक का आयोजन

अनूपपुर

   जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली जी एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती मोती उर रहमान जी के निर्देशन में सोमवार को थाना कोतवाली अनूपपुर में आगामी होलिका दहन धुरेड़ी, रंग पंचमी, चेट्री चंड्र उत्सव,  गुड़ी पड़वा, ईद उल फितर, श्री रामनवमी एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव को शान्ति पूर्व मनाये जाने हेतु शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

थाना कोतवाली अनूपपुर में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में एसडीएम अनूपपुर श्री सुधाकर सिहं, एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, तहसीलदार अनूपपुर श्री अनुपम पाण्डेय, टी.आई. कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन, सीएमओ नगर पालिका अनूपपुर भूपेन्द्र सिहं, जेई अनूपपुर मनीष जोशी, श्री शैलेन्द्र सिहं, श्री प्रदीप मिश्रा, पार्षदगण रियाज अहमद, गुड्डा सोनी, पंकज मिश्रा, सियाराम राठौर, सदर लियाकत अली, पूर्व सदर मोहम्मद सलीम रमेश लालवानी, करतार सिहं, सरपंच ग्राम पोड़ी कमल सिहं, होलिका दहन कार्यक्रम के आयोजकगण, श्री हनुमान जन्म उत्सव कार्यक्रम के आयोजकगण, शिव मारूती युवा संगठन के सदस्य, डी.जे. एवं साउण्ड सिस्टम संचालकगण, मीडिया बंधु नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं कोटवार बंधु सहित करीब 100 गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए ।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिको ने पर्वो के दौरान कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु, जुलूस के दौरान सड़को पर नीचे झूले हुए बिजली तारों को ऊंचा कराये जाने हेतु, पर्वो के जुलुस में महिला बल के साथ पुलिस की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन को सुझाव दिया गया। होली पर्व पर शराब पीकर हुड़दंग कर आम नागरिको को परेशान किये जाने वालो पर कार्यवाही हेतु सुझाव दिया गया।
    आगामी पर्वो को शान्ति पूर्वक मनाये जाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया कि सार्वजनिक होलिका प्रतिमा को ऐसे स्थान पर रखे जिससे यातायात एवं आम लोगो का आना जाना बाधित न हो साथ ही बिजली के तारो से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होलिका का दहन किया जाये। समय पर होलिका दहन किया जाये। माननीय न्यायालय के गाईडलाईन के अनुसार बोर्ड परीक्षाओ के मद्देनजर रात्रि 10.00 बजे के बाद किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग न किया जाये एवं रात्रि 10.00 बजे के पूर्व केवल दो साउण्ड बाक्स के साथ ही धीमी आवाज में साउण्ड सिस्टम का प्रयोग किया जायें। फूहड़ एवं अश्लील गाने न बजाये जाये। कार्यक्रम के आयोजन के लिए किसी प्रकार की अवैध चन्दा वसूली नहीं किया जाये। होली के पर्व पर शराब पीकर वाहन चलाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। होली के दिन असुरक्षित नदी, नाले एवं बावड़ी में नहाते समय विशेष सावधानी रखी जाये। सोशल मीडिया में धार्मिक भावनाओ को भड़काने वाले मैसेज या पोस्ट नहीं डाले जाये न ही ऐसे मैसेज व पोस्ट को फारवर्ड किया जाये।

बैठक में उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिको पुलिस एवं प्रशासन द्वाbरा नगर में शान्ति की परम्परा को बनाये रखते हुए आगामी सभी पर्वो को मिल जुलकर शान्ति पूर्वक मनाये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

  • admin

    Related Posts

    MP में लगातार 3 दिन बारिश का अनुमान, भोपाल-उज्जैन समेत 40 जिलों में आंधी का भी खतरा

    भोपाल  मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले…

    सांदीपनि स्कूल में भारी फेल, 332 में से 245 छात्र हुए असफल, प्रिंसिपल को नोटिस भेजा गया

    लटेरी  स्थानीय सांदीपनि विद्यालय के कक्षा 9वीं के परीक्षा परिणाम ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय के कुल 332 छात्रों में से 245 छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 0 views
    IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

    IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट