‘लाफ्टर शेफ्स’: अभिषेक को नहीं मिली रुबीना तो शो से बाहर!

मुंबई

'लाफ्टर शेफ्स' का दूसरा सीजन दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस शो में हंसाने का सिलसिला जारी है। कृष्णा अभिषेक से लेकर अब्दु रोजिक, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, सुदेश लहरी, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और एल्विश यादव, सभी को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब इसका एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिषेक शो छोड़कर जा रहे हैं। और भारती उन्हें बाहर का दरवाजा दिखा रही हैं।

'लाफ्टर शेफ्स 2' के नए प्रोमो में भारती सिंह शो में एक नए ट्विस्ट की बात कर रही हैं। वह सभी कंटेस्टेंट्स को बता रही हैं कि सभी की जोड़ियों को तोड़ा जा रहा है। सबको अलग किया जा रहा है। ये सुनकर सभी चिल्लाने लगते हैं कि वह ऐसा न करें। साथ ही अभिषेक ऐसी डिमांड रखते हैं, जो पूरी नहीं होती और उसके बाद वह शो से जाने लगते हैं।

प्रोमो में अभिषेक, भारती से कहते हैं कि उनकी जोड़ी रुबीना के साथ बना दी जाए। जिस पर भारती कहती हैं कि रुबीना को एल्विश मिलते हैं, जिस पर अभिषेक रूठते हुए शो छोड़कर जाने लगते हैं। वह दरवाजा खोलते हैं तो भारती कहती हैं, 'वो दरवाजा है बाहर जाने का।' कृष्णा भी कहते हैं, 'अभिषेक जा रहा है, बिलकुल याद नहीं आएगा।'

अब्दू रोजिक ले रहे हैं 'लाफ्टर शेफ्स' से ब्रेक
बीच में खबर आई थी, अब्दू रोजिक शो छोड़कर जाने वाले हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनकी कुछ वर्क कमिटमेंट्स हैं। लेकिन 'पिंकविला' के मुताबिक, अब्दु ने कुछ समय के लिए शो से ब्रेक लिया है। क्योंकि वह परिवार के साथ रमजान महीने में रहना चाहते हैं। और ईद के बाद 1 अप्रैल से शो की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

    मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

    ‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

    मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस