महू में देर रात को उपद्रव के बादआज शांति कायम, बाजार में अधिकतर दुकानें बंद

 महू
दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बड़ा बवाल हो गया। महू में निकाले जा रहे विजयी जुलूस पर रविवार देर रात पथराव और आगजनी की गई। स्थिति को संभालने के बाद पुलिस ने जीत के जश्न में नफरत घोलने वालों पर ऐक्शन तेज कर दिया है। पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

महू में देर रात को उपद्रव के बाद सोमवार को शांति कायम है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार स्थित पर नजर बनाए हुए है। हिंदू संगठनों के लोग बाजार भी बंद कराने निकले। हालांकि, सोमवार को महू में बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं। लेकिन कुछ दुकानें जो खुली थीं उन्हें हिंदूवादी कार्यकर्ता बंद कराते दिखे। घटना वाले इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है। डीएम आशीष सिंह ने अब तक की स्थिति पर मीडिया से बाचती की और स्थिति को नियंत्रण में बताया।

डीएम ने कहा, 'कल की जो घटना हुई थी जैसी ही इसकी सूचना मिली पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। पहले चरण में हमारा प्रयास था कि शांति पूरी तरह से स्थापित हो उसमें हम लोग सफल रहे। हम लोगों ने तुरंत पुलिस को मूव कराके यह सुनिश्चत किया कि जो घटनाएं हो रही थीं, आगजनी पथराव की, उनको तत्काल रोक लिया जाए। इसके बाद जांच शुरू की कि कौन लोग इसमें शामिल थे, किस तरह से घटना की शुरुआत हुई। एफआईआर के आधार पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। कुछ और एफआईआर दर्ज किया जा सकता है। अभी पूरी तरह से शांति स्थापित है। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो। एक भी जिम्मेदार व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। जहां तक बंद आदि की बात है, इसकी आवश्यकता नहीं है। शांति स्थापित हो चुका है।'

चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद देशभर की तरह महू में भी लोग सड़कों पर निकलकर जश्न मनाने लगे। लोग नारेबाजी करते हुए जश्न मना रहे थे। महू की जामा मस्जिद के पास जश्न के बीच अचानक एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया। पथराव के बीच कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। उपद्रवियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। देर रात स्थिति को काबू कर लिया गया। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

admin

Related Posts

कृषि रथ से किसानों को उर्वरक संतुलन और नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई

“कृषक कल्याण वर्ष-2026” कृषि रथ से किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरक एवं नवीन तकनीकों की दी गई जानकारी ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली से कराया…

चंबल नदी जलीय जीव एवं पक्षियों की वार्षिक गणना के लिए सर्वेक्षण दल हुआ रवाना

भोपाल. चंबल नदी के घाट दांतरदा क्षेत्र में जलीय जीवों तथा प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों की वार्षिक गणना के लिये गठित सर्वेक्षण दल को मुख्य वन संरक्षक, ग्वालियर वृत्त और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें