जीत के जश्न के दौरान भिड़े 2 गुट, दंगाइयों ने गाड़ियों को फूंका, पुलिस का दावा- स्थिती कंट्रोल में है

महू

मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में पथराव की घटना हुई। कई वाहनों में आग लगाने और तोड़फोड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। यह घटना टीम इंडिया के जीत के जश्न के दौरान हुई। दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद दो पक्षों में झड़प देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे लोगों के एक ग्रुप पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। महू इंदौर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है।

इस मामले को लेकर इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने कहा, यहां दो पक्षों के बीच तनाव हुआ और हिंसा की कुछ घटनाएं भी हुईं। यह घटना टीम इंडिया की जीत के बाद हुई। यह घटना पटाखों को लेकर हुई। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। मैं सभी को बताना चाहूंगी कि मैं किसी भी तरह की फर्जी खबरों पर विश्वास नहीं करती… यहां पर्याप्त बल मौजूद है, हम इलाके में गश्त कर रहे हैं। घटना की जांच की जाएगी और इस संबंध में सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। अभी यहां तीन लोगों के घायल होने की खबर है… आगे की जांच जारी है।

घटना वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

महू पुलिस इस मामले की जांच में जुटी की है कि विवाद की शुरुआत कहां से हुई। इसके साथ ही इसमें शामिल उपद्रवियों की तलाश भी शुरू हो गई है। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के आधार पर 13 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना। घटना वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

यह है पूरा मामला

रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के चैपियंस ट्राफी जीतने के बाद शहर में जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान जुलूस पर जामा मस्जिद मार्ग, पत्ती बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में पथराव किया गया।

गाड़‍ियों में तोड़फोड़ करते हुए पेट्रोल बम भी फेंके गए। उपद्रवियों ने तीन दुकानों और गाड़‍ियों में भी आग लगा दी थी। मामले की सूचना मिलते ही आर्मी क्षेत्र से सेना की क्विक रिस्पांस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

भीड़ अलग-अलग हिस्सों में बंट गई

रात करीब 10.30 बजे जामा मस्जिद पर जैसे ही भीड़ जमा हुई और विवाद होने लगा। इस दौरान कोतवाली पुलिस पहुंची तो भीड़ अलग-अलग हिस्सों में बंट गई।

एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी, एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी, महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा, किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री, बड़गोंदा थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर सहित चार थानों का बल भी तैनात रहा। साथ ही फायर ब्रिगेड भी अलग-अलग क्षेत्रों में घूमती रही।

admin

Related Posts

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन भवन में अत्याधुनिक आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण किया। यह पहल वन विभाग में नवाचार…

28 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति एवं वाहन जब्त तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे