राहुल गांधी क्या कहते हैं और क्या करते है, ये सब जानते है, उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है: मंत्री अर्जुन राम मेघवालल

बीकानेर
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है क‍ि कांग्रेस के कुछ नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिले हुए हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वो क्या कहते हैं और क्या करते है, ये सब जानते है। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। मेघवाल ने कहा क‍ि राहुल गांधी की बातों को कांग्रेस वाले ही गंभीरता से नहीं लेते, इसल‍िए दूसरों को भी उनकी बातों पर ध्‍यान नहीं देना चाह‍िए। आरोप लगाने से पहले राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि वह क्या बोल रहे हैं।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रव‍िवार काे बीकानेर में आयोजित मजदूर संघ के दूसरे दिन के अधिवेशन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेल मंत्री के निर्देश पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ब‍िट्टू शन‍िवार को बीकानेर आए थे। बीकानेर में अधूरे पड़े रेलवे के कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। बीकानेर में रेलवे की कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है और इन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अलावा 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर मेघवाल ने बताया कि इस विषय पर जयपुर में एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई थी और इस बारे में विचार-विमर्श जारी है। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसे लेकर सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है। हमारी सरकार देश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता की भलाई के लिए प्रयासरत है।

  • admin

    Related Posts

    विधायक ने पीड़ितों के लिए माँगा मुआवजा, 14 लड़कियों का ‘अश्लील फोटो’ ब्लैकमेल कांड विधानसभा में गूंजा

    अजमेर. राजस्थान का चर्चित 'अजमेर ब्लैकमेल कांड' एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र के बीच गुरुवार को 1992 के अजमेर ब्लैकमेल कांड की पीड़िताओं के…

    ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस कर रहा हैरान, 93 साल की बुजुर्ग महिला का होगा DNA टेस्ट

    जयपुर. राजस्थान हाई कोर्ट ने एक बेहद पेचीदा और भावनात्मक मामले में कानून की नई लकीर खींची है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि एक 93 वर्षीय महिला को यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा