पुतिन की सेना ने जीता एक और शहर, अमेरिकी मदद के बिना युद्ध में लड़खड़ाया यूक्रेन

कीव/मॉस्को
रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रही भीषण जंग को रोकने के लिए यूरोप से लेकर अमेरिका तक मंथन कर रहे हैं। दूसरी ओर रूस का यूक्रेन पर हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका द्वारा सभी प्रकार की सैन्य सहायता वापस लेने के बाद यूक्रेन युद्ध के मैदान में लड़खड़ानी शुरू हो गई है। रूसी सेना सिर्फ यूक्रेन को दहला ही नहीं रही, यूक्रेनी शहरों पर कब्जा भी कर रही है। रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने अपने कुर्स्क क्षेत्र के एक हिस्से के अलावा यूक्रेन के एक शहर पर भी कब्जा कर लिया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय का यूक्रेनी शहर पर कब्जे का दावा हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के संदर्भ में समझा जा रहा है, जिसमें ट्रंप ने यूक्रेनी प्रेजिडेंट वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान कहा था कि आप पुतिन से हार रहे हैं। ट्रंप का कहना था कि यूक्रेन बिना अमेरिकी मदद के ज्यादा दिन रूस का सामना नहीं कर पाएगा। यहां यह भी बताना जरूरी है कि अमेरिका यूक्रेन को सभी प्रकार की सैन्य सहायता रोक चुका है।

रूस ने क्या दावा किया
रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में एक गांव पर कब्जा कर लिया है। यह कार्रवाई सीमा पार हमले के तहत की गई, जबकि रूसी सैनिक खुद कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों से लड़ रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उसकी सेना ने सुमी क्षेत्र के नोवेनके गांव को "मुक्त" कर दिया है। यह गांव कुर्स्क क्षेत्र की सीमा के पास स्थित है। इस घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि रूस ने अब यूक्रेन के उत्तरी इलाकों में अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में यह एक नई और महत्वपूर्ण स्थिति बन गई है।

  • admin

    Related Posts

    होली पर हमले की तैयारी, लश्कर आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, भीड़-भाड़ वाली जगहों की रेकी

    नई दिल्ली दिल्ली में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध मॉड्यूल की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई…

    मेक्सिको में ‘एल मेंचो’ का खात्मा, मिलिट्री ऑपरेशन में मारा गया, हिंसा के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी

     जलिस्को मैक्सिकन डिफेंस मिनिस्ट्री ने ऐलान किया है कि दुनिया के सबसे वॉन्टेड ड्रग तस्करों में से एक और 'एल मेंचो' के नाम से कुख्यात नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें