मुख्यमंत्री साय ने उत्कृष्ट कार्य पर राम कुमारी चौहान का किया सम्मान

 रायगढ़,

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के ट्रांसपोर्ट नगर किरोड़ीमल आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती राम कुमारी चौहान को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया।
 
        राम कुमारी चौहान को यह सम्मान पोषण ट्रैकर एप पर शत-प्रतिशत एंट्री करने, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की विशेष देखभाल करने, कुपोषण मुक्ति की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का बेहतर  क्रियान्वयन, महतारी वंदन योजना से अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने, सुकन्या समृद्धि योजना में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और उन्हें समाज निर्माण में आधार स्तंभ बताया। राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने पर राम कुमारी चौहान जिले के आंगनबाड़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी। कलेक्टर श्री गोयल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने राम कुमारी चौहान को मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

  • admin

    Related Posts

    नवसंकल्प की सफलता: जशपुर के 12 युवाओं का अर्धसैनिक बलों में चयन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की पहल एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित…

    कोसीर एवं सरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

    रायपुर. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमले द्वारा विगत दिनों कोसीर एवं सरिया तहसील क्षेत्रों में अवैध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी