सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है ये मसालों का पानी

मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से जीरा, सौंफ और धनिया तीन ऐसे मसाले हैं, जिनका आयुर्वेद में भी काफी समय से इस्तेमाल होता आया है।

इन तीनों को मिलाकर बनाया गया पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह नुस्खा पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाने तक कई समस्याओं का इलाज करता है। आइए जानते हैं कि जीरा, सौंफ और धनिए से बना पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाना
जीरा, सौंफ और धनिया तीनों ही पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। जीरा पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करता है। सौंफ में मौजूद एंटी-स्पास्मोडिक गुण पेट की ऐंठन और दर्द को कम करते हैं। वहीं, धनिया पेट की जलन और सूजन को शांत करने में मदद करता है। इन तीनों को मिलाकर बना पानी पीने से पाचन सुधरता है और खाना आसानी से पच जाता है।

वजन घटाने में सहायक
जीरा, सौंफ और धनिए का पानी वजन घटाने के लिए एक नेचुरल उपाय है। जीरा शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। सौंफ शरीर में जमा एक्स्ट्रा पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। धनिया भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर के फैट को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से इस पानी को पीने से वजन कंट्रोल रहता है।

इम्युनिटी बढ़ाना
जीरा, सौंफ और धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इस पानी को नियमित रूप से पीने से सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से बचाव होता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
इस पानी का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी बेहद लाभदायक है। जीरा और सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह मुंहासे, झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। धनिया त्वचा की सूजन और जलन को शांत करता है। साथ ही, यह पानी बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करना
जीरा और धनिया ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जीरा इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जबकि धनिया ब्लड शुगर को कम करने में सहायक होता है। यह पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।

शरीर को ठंडक देना
सौंफ और धनिया की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मियों में इस पानी को पीने से शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है और लू लगने का खतरा कम हो जाता है।

कैसे बनाएं जीरा, सौंफ और धनिए का पानी?
इस पानी को बनाने के लिए एक बर्तन में 1 लीटर पानी लें और उसमें 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच धनिया के बीज डालें। इसे 10-15 मिनट तक उबालें और फिर छानकर ठंडा कर लें। इस पानी को दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पिएं।

  • admin

    Related Posts

    सावधान! परिवार की ये 4 बातें अगर बाहर गईं, तो हो सकता है भारी नुकसान!

    हर फैमिली की कुछ प्राइवेट बातें होती हैं, जो घर की चारदीवारी तक ही रहें तो बेहतर होता है। लेकिन कई बार हम अपने पड़ोसी, रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ…

    BenQ का नया मॉडर्न मीटिंग सॉल्यूशन, बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें आसान स्क्रीन शेयरिंग

     नई दिल्ली मीटिंग से पहले अक्सर HDMI केबल लगाना, अलग-अलग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना और सेटअप करना पड़ता था. इस परेशानी को दूर करने के लिए ताइवान की कंपनी BenQ ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

    टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान