मथुरा में पुलिस एनकाउंटर में मारा एक लाख का ईनामिया दुर्दांत अपराधी

 मथुरा

यूपी के मथुरा में रविवार तड़के एक एनकाउंटर में एक लाख का ईनामिया दुर्दांत अपराधी फ़ाती असद मारा गया। अंतर्राज्यीय छैमार गिरोह के सरगना असद के खिलाफ तीन दर्जन से ज़्यादा लूट, डकैती, हत्या के ज्ञात मुक़दमे दर्ज थे। रविवार की सुबह मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में एटीवी के पीछे यह मुठभेड़ हुई। जिसमें यह दुर्दांत अपराधी घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। असद ने यूपी के अलावा राजस्‍थान और जम्‍मू-कश्‍मीर में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। इन राज्‍यों में उसने अपने नाम दहशत की दहशत फैला रखी थी।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह डीआईजी-एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। हाइवे पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम, क्षेत्र में वांछित और इनामी बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में गश्‍त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छैमार गिरोह के बदमाश एटीवी के पीछे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए ललकारा लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक लाख का इनामी गति फ़ाती उर्फ असद घायल हो गया। घायल असद को पुलिस इलाज के लिए अस्‍पताल ले गई जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार असद के छैमार गिरोह का सरगना था। वह लूट और हत्‍या के मामले फरार चल रहा था। असद के पिता का नाम यासिन है। वह हापुड़ जिले के गढ़ मुक्‍तेश्वर का रहने वाला था। असद के खिलाफ लूट, डकैती, हत्‍या के तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। यूपी के अलावा राजस्‍थान और जम्‍मू कश्‍मीर में भी उस पर मुकदमे थे।

क्‍या बोली पुलिस

हाइवे थाना क्षेत्र के प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुठभेड़ में छैमार गिरोह का सरगना और एक लाख का इनामी फ़ाती उर्फ़ असद की मौत हो गई है। वह गढ़ मुक्तेश्वर हापुड़ का रहने वाला था। यह मथुरा ज़िलें से भी वांछित चल रहा था । पुलिस के अनुसार फ़ाती उर्फ़ असद पर यूपी समेत कई राज्यों में करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं।

  • admin

    Related Posts

    वंदे मातरम विवाद पर गरजे सीएम योगी, कहा- राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कहा कि 6 करोड़ से अधिक की आबादी को पिछले आठ वर्षों के…

    अयोध्या कचहरी में बम की सूचना से अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

    अयोध्या   राम नगरी अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाए जाने की धमकी से शुक्रवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोपहर पौने एक बजे सूचना पर मौके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें